Rohit Sharma Wedding Anniversary: रितिका सजदेह हुईं रोमांटिक, रोहित शर्मा को कहा – हैप्पी एनिवर्सरी बेबी

Updated:
विज्ञापन

रितिका ने रोहित शर्मा के साथ कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की और खास मैसेज भी लिखी. रितिका ने रोहित शर्मा को बधाई देते हुए कहा – हैप्पी एनिवर्सरी बेबी.

विज्ञापन

Rohit Sharma Wedding Anniversary टीम इंडिया के नये कप्तान रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की शादी आज ही के दिन 2015 में हुई थी. दोनों को उनके 6ठे सालगिरह पर बधाई और शुभकामनाएं मिल रही है. लेकिन रोहित शर्मा को उनकी वाइफ रितिका ने रोमांटिक अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन

रितिका सजदेह ने रोहित शर्मा के साथ कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की और खास मैसेज भी लिखी. रितिका ने रोहित शर्मा को बधाई देते हुए कहा – हैप्पी एनिवर्सरी बेबी. उसके बाद उन्होंने लिखा, जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी है लेकिन आप उंचाई को और ऊंचा एवं मुश्किल दौर को सहने योग्य बनाते हैं.

undefined

मालूम हो रितिका सजदेह और रोहित शर्मा ने 13 दिसंबर 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी मुंबई के बेहद खूबसूरत ताज लैंड्स होटल में हुआ था. जिसमें क्रिकेट जगत के नामी हस्तियों के अलावा बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए थे. रोहित शर्मा और रितिका ने एक साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया था.

Also Read: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने जमाया शतक, तो फ्लाइंग KISS देकर वाइफ रितिका सजदेह ने मनाया जश्न, फोटो वायरल
undefined

आईपीएल में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा और रितिका को ऑनर्स मुकेश अंबानी ने ग्रैंड पार्टी दी थी. जिसमें कई दिग्गज शामिल हुए थे.

undefined

युवराज की बहन हैं रोहित की वाइफ रितिका

मालूम हो रितिका सजदेह टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज युवराज की बहन हैं. दरअसल रितिका युवराज को भाई मानती हैं. रोहित और रितिका को मिलाने में युवराज की बड़ी भूमिका रही थी. जिसका खुलासा खुद रोहित शर्मा ने किया था.

undefined

रोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान रितिका के साथ उनकी पहली मुलाकात युवराज सिंह ने कराया था. लेकिन उस समय युवराज ने उन्हें धमकाया भी था. शूटिंग में जब युवराज सिंह से रोहित शर्मा की मुलाकात हुई तो उस समय रितिका भी वहीं पर मौजूद थीं, लेकिन युवराज ने रोहित को धमकाते हुए कहा था कि ये मेरी बहन इसकी ओर देखना भी मत.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola