Ranji Trophy: झारखंड रणजी टीम क्वार्टर फाइनल में, खेल भावना का मजाक बनाने का लगा आरोप

Updated at : 17 Mar 2022 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
Ranji Trophy: झारखंड रणजी टीम क्वार्टर फाइनल में, खेल भावना का मजाक बनाने का लगा आरोप

सौरभ तिवारी की अगुआई वाली झारखंड की टीम ने मैच में कुल 1297 रन बनाए. मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली झारखंड की टीम ने पहली पारी में 591 रन की विशाल बढ़त के आधार पर ही क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली थी.

विज्ञापन

झारखंड की टीम ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के क्वार्टर फाइनल (Quarter-Final) में जगह बना लिया है. नगालैंड के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में कुल 1008 रन की बढ़त बनाकर मुकाबले को ड्रॉ करा लिया. हालांकि इसमें झारखंड की टीम पर खेल भावना के साथ मजाक बनाने का आरोप भी लगा.

झारखंड की टीम ने मैच में बनाए कुल 1297 रन

सौरभ तिवारी की अगुआई वाली झारखंड की टीम ने मैच में कुल 1297 रन बनाए. मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली झारखंड की टीम ने पहली पारी में 591 रन की विशाल बढ़त के आधार पर ही क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली थी. झारखंड ने नगालैंड को पहली पारी में 289 रन पर समेटने के बावजूद फॉलोआन नहीं दिया. पांचवें और अंतिम दिन झारखंड की टीम दो विकेट पर 132 रन से आगे खेलने उतरी और दूसरे सत्र के बीच में ही मैच ड्रॉ कराने का फैसला किया.

Also Read: आईपीएल नीलामी में 9 करोड़ में बिकने वाले इस बल्लेबाज ने किया धमाका, रणजी ट्रॉफी में ठोक दिये 194 रन

कुमार कुशाग्र ने दूसरी पारी में जमाया 89 रन

पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले कुमार कुशाग्र ने दूसरी पारी में 104 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 89 रन बनाया. कुशाग्र की पारी के दम पर झारखंड ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 417 रन बनाकर कुल 1008 रन की बढ़त हासिल की और मैच ड्रॉ पर खत्म किया. यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में एक रिकॉर्ड है.

झारखंड की ओर से तीन शतक और एक दोहरा शतक लगा

नगालैंड के साथ खेले गये मैच में झारखंड की ओर से तीन शतक और एक दोहरा शतक लगा. पहली पारी में 59 रन बनाने वाले अनुकूल राय ने 164 गेंद में 17 चौकों और सात छक्कों से 159 रन की पारी खेली.

नगालैंड की टीम पांच दिन में अधिकांश समय क्षेत्ररक्षण करते बिताया

प्लेट ग्रुप में शीर्ष पर रही नगालैंड टीम ने पांच दिन में से अधिकांश समय क्षेत्ररक्षण करते हुए बिताया और इस दौरान 294 से अधिक ओवर गेंदबाजी की.

रणजी ट्रॉफी में ये टीमें पहुंची क्वार्टर फाइनल में

झारखंड से पहले सात एलीट ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम बंगाल, मुंबई, कर्नाटक, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुके हैं. रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल आगामी आईपीएल के बाद खेले जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola