Lockdown: लॉकडाउन में धौनी कर रहे हैं ये काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 May 2020 12:01 PM
MS Dhoni, ranchi, Jharkhand: झारखंड के राजकुमार और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह...
कोरोना वायरस (coronavirus in india) के कारण लॉकडाउन (lockdown) और लॉकडाउन के कारण दुनिया का थम जाना…लोग अपने घरों में कैद हैं और अलग-अलग कामों में वयस्त हैं. सभी तरह के क्रिकेट और दूसरी खेल गतिविधियों पर ब्रेक लग चुका है और खिलाडी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.
Also Read: J&K: सेना ने लिया हंदवाड़ा हमले का बदला, हिजबुल के टॉप कमांडर रियाज नाइकू को मार गिराया
आईपीएल 2020 (ipl 2020) को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है. इसी साल अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी संकट नजर आ रहा है. इसी बीच झारखंड के राजकुमार और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी बेटी जीवा के साथ नजर आ रहे हैं. इन दिनों ‘कैप्टन कूल’ झारखंड की राजधानी रांची में अपनी बेटी जीवा के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं.
https://www.instagram.com/tv/B_zp0S5j8tr/
वायरल वीडियो में धौनी अपने रांची (ranchi) फार्महाउस के गार्डन में अपनी बेटी जीवा (ziva) और पेट डॉग के साथ दिख रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि धौनी अपनी बेटी जीवा को बता रहे हैं कि पेट डॉग को कैसे ट्रेंड किया जाता है. जीवा के पास एक बॉल है, जिसे वह बार-बार उछालती है और पेट डॉग उसे कैच करता हुआ प्यार जताता है. इस वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है.
Also Read: ये पांच बैंक दे रहे सेविंग अकाउंट पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज, जानिए इन बैंकों के बारे में
आपको बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में धौनी ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच खेला था. इस मैच में भारत को हार का मुंह देखना पडा था. इसके बाद धौनी क्रिकेट के मैदान में नजर नहीं आये. ऐसी चर्चा पिछले दिनों हो रही थी कि वे आईपीएल में वापसी करेंगे और इसी परफॉर्मेंस से उनका भविष्य तय होगा. अब जब कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल स्थगित है तो धौनी के भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लोग लगा रहे हैं.
Also Read: क्या Shahid Kapoor का Bani J से था अफेयर? इस एक्ट्रेस से ब्रेकअप के बाद बढ़ी थीं नजदीकियां
आईपीएल स्थगित होने की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी कि अब धौनी का क्या होगा. दरअसल, विश्वकप सेमीफाइनल के बाद से एमएस धौनी टीम इंडिया में शामिल नहीं है. उनकी वापसी को लेकर हमेशा कयासबाजी होती रही और अटकले लगती रहीं. विश्वकप के बाद से ही उनके सन्यास के खबर की चर्चा सबसे ज्यादा रही. एमएस धौनी कब वापसी करेंगे इस बात पर उन्होंने अब तक चुप्पी साध रखी है. कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन होने पर वो टीम इंडिया के लिए इसी वर्ष टी-20 विश्व कप में खेलते नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










