ePaper

Dhoni New Hairstyle: वर्ल्ड कप से पहले एमएस धोनी ने बदला अपना लुक, वायरल हो रहा नया हेयरस्टाइल

Updated at : 03 Oct 2023 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
Dhoni New Hairstyle: वर्ल्ड कप से पहले एमएस धोनी ने बदला अपना लुक, वायरल हो रहा नया हेयरस्टाइल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले अपना लुक बदल लिया है. धोनी हमेशा अपने नये लुक को लेकर सोशल मीडिया में छाये रहते हैं, इस बार भी फैन्स उनके नये हेयरस्टाइल को काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले अपना लुक बदल लिया है. धोनी हमेशा अपने नये लुक को लेकर सोशल मीडिया में छाये रहते हैं, इस बार भी फैन्स उनके नये हेयरस्टाइल को काफी पसंद कर रहे हैं.

undefined

धोनी ने बदला अपना हेयरस्टाइल

वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है, इससे पहले एमएस धोनी ने अपना हेयरस्टाइल बदल लिया है. धोनी एक बार फिर से लंबे बालों में नजर आ रहे हैं.

Also Read: India Vs Netherlands Score Live: भारत-नीदरलैंड मैच में बारिश का साया, टॉस में देरी
undefined

हालांकि इस बार उन्होंने बालों को सेट कराया है और नया लुक दिया है. धोनी ने बालों को कलर भी कराया है, जो काफी अच्छा लग रहा है.

undefined

लंबे बालों से धोनी ने बनाई थी अपनी अलग पहचान

करियर के शुरुआती दिनों में महेंद्र सिंह धोनी अपने लंबे बालों की वजह से काफी फेमस हुए थे. हालांकि 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने अपने लंबे बाल कटा लिए और फिर उन्हें कभी लंबे बालों में नहीं देखा गया था. हालांकि धोनी ने लंबे बाल रखकर एक बार फिर से फैन्स को पुराने दिनों की याद दिला दी है.

undefined

धोनी के नये लुक की हमेशा होती है चर्चा

धोनी हमेशा खास मौके पर अपना लुक बदलते रहते हैं. आईपीएल के दौरान भी उन्हें कई बार नये लुक में देखा गया. धोनी जब भी अपना हेयरस्टाइल बदलते हैं, तो उसकी चर्चा हमेशा होती है.

undefined

आलिम हाकिम ने दिया धोनी के हेयर को नया लुक

बता दें एमएस धोनी के बालों को नया लुक हेयर स्टाइलर आलिम हाकिम ने दिया. उन्होंने धोनी की तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीर में धोनी ब्लैक रंग की टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं. साथ ही काला चश्मा लगाए धोनी डैशिंग लग रहे हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola