India Vs Netherlands Score: बारिश में धुला भारत-नीदरलैंड अभ्यास मैच, टॉस भी नहीं हो पाया

Updated:
विज्ञापन

India Vs Netherlands Score: बारिश के कारण भारत-नीदरलैंड वार्मअप मुकाबला रद्द कर दिया गया. बारिश की वजह से टॉस भी नहीं कराया जा सका. वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले दोनों टीमें बारिश की वजह से एक भी अभ्यास मैच नहीं खेल पाई. इससे पहले बारिश की वजह से भारत-इंग्लैंड अभ्यास मैच रद्द हुआ था. जबकि नीदरलैंड का भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला बारिश में धुल.

विज्ञापन

India Vs Netherlands Score Live: बारिश में धुला भारत-नीदरलैंड अभ्यास मैच, टॉस भी नहीं हो पाया

बारिश के कारण भारत और नीदरलैंड के अभ्यास मैच को रद्द कर दिया गया. बारिश की वजह से दोनों टीमें अपना एक भी अभ्यास मैच नहीं खेल पाई.

India Vs Netherlands Score Live: बारिश फिर से शुरू, टॉस में देरी

भारत और नीदरलैंड अभ्यास मैच में अबतक टॉस नहीं हो पाया. ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश फिर से शुरू हो गई है. इससे पहले बारिश रुकने के बाद कवर्स को हटा लिया गया था, लेकिन बारिश शुरू होने के साथ दोबारा कवर लगा लिया गया है.

India Vs Netherlands Score Live: बारिश रुकी, मैदान से हटाए गए कवर

बारिश रुकने के साथ एक और अच्छी खबर है, मैदान से कवर हटा लिया गया है. संभावना जताई जा रही है कि कुछ देर में टॉस हो सकता है.

India Vs Netherlands Score Live: भारत-नीदरलैंड मैच को लेकर अच्छी खबर, तिरुवनंतपुरम में थम गई बारिश

भारत-नीदरलैंड मैच को लेकर अच्छी खबर आ रही है. तिरुवनंतपुरम में बारिश थम चुकी है. हालांकि आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में देरी हो सकती है.

India Vs Netherlands Score Live: तिरुवनंतपुरम में अब भी बारिश जारी, एक घंटे बाद भी टॉस की कोई संभावना नहीं

तिरुवनंतपुरम में अब भी बारिश हो रही है. एक घंटे से अधिक समय गुजर गए हैं, लेकिन बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. टॉस में काफी देरी हो चुकी है. क्रीज पर कवर अच्छी तरह से लगाए गए हैं.

India Vs Netherlands Score Live: तिरुवनंतपुरम में सुबह से ही हो रही बारिश

भारत और नीदरलैंड के बीच होने वाले अभ्यास मैच में बारिश की एंट्री हो गई है. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola