ePaper

MS Dhoni कब खेलना बंद करेंगे IPL, आया बड़ा अपडेट-जानें अब कैसा है उनका घुटना

Updated at : 27 Oct 2023 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni कब खेलना बंद करेंगे IPL, आया बड़ा अपडेट-जानें अब कैसा है उनका घुटना

MS Dhoni के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है. Indian Premiere league (IPL) खेलने को लेकर उन्होंने प्रशंसकों के लिए एक मैसेज छोड़ा है. इसमें उन्होंने अपने घुटने के दर्द के बारे में बताया है.

विज्ञापन
undefined

MS Dhoni के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है. Indian Premiere league (IPL) खेलने को लेकर उन्होंने प्रशंसकों के लिए एक मैसेज छोड़ा है. इसमें उन्होंने अपने घुटने के दर्द के बारे में बताया है. बता दें कि 2023 के IPL 16वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को जब से उनके फैंस ने Knee Cap पहने देखा, उनके अपने पसंदीदा क्रिकेटर के लिए चिंताएं बढ़ गईं.

undefined

मई में हुए IPL फाइनल में अहमदाबाद में जब चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) ने 5वीं बार खिताब अपने नाम किया, तभी धोनी फील्ड पर लंगड़ा कर चल रहे थे. इसके बाद से ही फैंस उन्हें लेकर परेशान हैं.

undefined

पूरे सीजन में धोनी अपनी इस चोट से जूझते रहे. इसके बाद उन्होंने मुंबई में घुटने का ऑपरेशन भी कराया था. हालांकि 2024 के आईपीएल सीजन में लिए महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर प्रशंसक ऊहापोह की स्थिति में हैं. इससे पहले CSK के हेड कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने कहा था कि 16वें IPL Season के लिए धोनी तैयार हैं.

undefined

उन्होंने प्री सीजन कैंप में हिस्सा लिया और अपने घुटने की चोट से उबर रहे हैं. लेकिन इस दौरान वह Knee Cap पहनकर खेलते पाए गए. इससे प्रशंसकों में चिंता बनी हुई है कि क्या वह अगला सीजन खेल पाएंगे या नहीं.

undefined

IPL सीजन खत्म होने के एक हफ्ते बाद धोनी के घुटने की सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई थी. सर्जरी देश के जाने-माने डॉक्टर दिनशॉ पार्डीवाला ने की थी. डॉ. दिनशॉ BCCI के मेडिकल पैनल में हैं. इससे पहले वह रिषभ पंत जैसे कई नामचीन भारतीय खिलाड़ियों की सर्जरी कर चुके हैं. बताया जाता है कि सर्जरी के बाद से धोनी की चाल ठीक हो गई है.

undefined

बेंगलुरु में 26 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में धोनी अपने प्रशंसकों के साथ थे. वहां उन्होंने बड़ा खुलासा कर फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने बताया कि IPL 2024 के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं. डॉक्टरों ने कहा है कि उनका घुटना नवंबर के बाद पूरी तरह ठीक हो जाएगा.

undefined

उन्होंने बताया-मेरे घुटने का ऑपरेशन हुआ है. मेरे डॉक्टर ने मुझे बताया है कि घुटना नवंबर के बाद पूरी तरह ठीक हो जाएगा. हालांकि रोजाना के काम में मुझे कोई दिक्कत नहीं आ रही है.

undefined

मई में IPL मैच के दौरान Gujarat Titans को हराकर CSK फाइनल जीती थी. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. तब एक कमेंटेटर ने उनके करियर को लेकर सवाल किया था. उसने पूछा था कि 17वें सीजन को लेकर प्रशंसक क्या उम्मीद करें.

undefined

अगले सीजन में उनका पसंदीदी क्रिकेटर मैदान में नजर आएगा या नहीं. इस पर धोनी का जवाब था कि 6 से 7 महीने दीजिए, तस्वीर साफ हो जाएगी. साथ ही यह भी कहा था कि वह अपने प्रशंसकों के लिए और क्रिकेट खेलना चाहते हैं.

undefined

धोनी ने कहा था कि मौजूदा हालात को देखें तो यह सही समय है अपना रिटायरमेंट अनाउंस करने का. लेकिन मैं अपने फैंस का जुनून और प्यार देखकर भावविभोर हूं. मैं जिस शहर में मैच खेलने गया, वहां वे पहुंचे. मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. लेकिन मेरे लिए अगले 9 महीने और मेहनत करनी है और वापस आकर एक और सीजन खेलना है.

undefined

हालांकि इसके लिए शरीर का साथ देना बहुत जरूरी है, जो 6 से 7 माह में पता चल जाएगा. यह मेरी तरफ से फैंस को तोहफा होगा. हालांकि यह आसान नहीं है. जिस तरह से प्रशंसकों ने प्यार दिखाया है, उसे देखते हुए मुझे उनके लिए एक सीजन और खेलना चाहिए.

विज्ञापन
demodemo

लेखक के बारे में

By demodemo

demodemo is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola