ePaper

अब इतनी जल्दी क्यों है? एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया मोहसिन नकवी का साथ

Updated at : 04 Oct 2025 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
Mohsin Naqvi Asia Cup 2025

मोहसिन नकवी के समर्थन में आए मोहम्मद यूसुफ, फोटो- PTI

Mohammad Yusuf Support Mohsin Naqvi: एशिया कप 2025 ट्रॉफी विवाद में नया मोड़ आया है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने PCB चीफ मोहसिन नकवी का बचाव करते हुए भारतीय टीम पर फिल्मी दुनिया में खोए रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव पर तंज कसते हुए कहा कि भारत को दफ्तर जाकर ही ट्रॉफी लेनी चाहिए थी.

विज्ञापन

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में ट्रॉफी विवाद शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) की आलोचना दुनियाभर में हो रही है, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ (Mohammad Yusuf) उनके बचाव में उतर आए हैं. यूसुफ ने न केवल नकवी का समर्थन किया बल्कि भारतीय टीम और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर फिर से विवादित टिप्पणी कर दी है.

ट्रॉफी विवाद पर यूसुफ का बयान

पाकिस्तानी चैनल समा टीवी से बातचीत में मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि मोहसिन नकवी ने बिल्कुल सही कदम उठाया. उनके मुताबिक भारत को उसी समय ट्रॉफी ले लेनी चाहिए थी. ACC और ICC के नियमों के तहत मोहसिन नकवी उस समय एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख के तौर पर मौजूद थे, इसलिए ट्रॉफी उनके ही हाथों से दी जानी चाहिए थी. यूसुफ ने आगे कहा कि भारतीय टीम का देर से ट्रॉफी लेने का रवैया गलत था. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब इतनी जल्दी क्यों है? अगर याद आया है तो जाकर उनके दफ्तर से ट्रॉफी ले लें.

भारतीय टीम पर लगाया आरोप

यूसुफ ने अपने बयान में भारतीय खिलाड़ियों को कठघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि ट्रॉफी लेने की बजाय भारतीय टीम मैदान पर अपनी फिल्में बनाने में व्यस्त थी. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा मैंने पहले भी कहा था कि वे अभी भी फिल्मी दुनिया से बाहर नहीं निकल पाए हैं. यह क्रिकेट है, यहां फिल्मों जैसी रिटेक की गुंजाइश नहीं होती. फिल्मों में हीरो बनना अलग है, लेकिन मैदान पर असली खेल खेलना पड़ता है.

सूर्यकुमार पर फिर साधा निशाना

बता दे कि एशिया कप के दौरान भी मोहम्मद यूसुफ ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. अब एक बार फिर उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर सूर्या को निशाना बनाया और उनके नेतृत्व में भारतीय टीम के रवैये पर सवाल उठाए. इससे भारतीय फैंस खासे नाराज दिख रहे हैं और सोशल मीडिया पर यूसुफ को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

यूसुफ का विवादों से पुराना नाता

पाकिस्तान के लिए 90 से ज्यादा टेस्ट और 280 वनडे खेलने वाले मोहम्मद यूसुफ मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए याद किए जाते हैं. हालांकि वे अक्सर विवादित बयानों और निजी फैसलों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि यूसुफ पाकिस्तान क्रिकेट में कभी वह सम्मान नहीं पा सके जिसके वे हकदार थे. कप्तानी की चाह के चलते उन्होंने धर्म परिवर्तन तक कर लिया था. पहले पूरी दुनिया उन्हें यूसुफ योहाना के नाम से जानती थी, लेकिन बाद में वे मोहम्मद यूसुफ बन गए.

भारतीय फैंस का गुस्सा

यूसुफ के इस बयान के बाद भारतीय फैंस खासा नाराज हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट की विफलताओं को छुपाने और भारत पर बेवजह निशाना साधने वाला बता रहे हैं. एशिया कप की जीत के बावजूद इस तरह के विवादों ने पूरे टूर्नामेंट की चमक फीकी कर दी है.

ये भी पढ़ें-

INDIA vs PAKISTAN: भारत-पाकिस्तान महिला वर्ल्ड कप 2025 का मुकाबला, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Women World Cup 2025: कब और कहां देखें भारत-पाकिस्तान मैच, जानें मुकाबले की पूरी डिटेल

ENG W vs SA W: महिला वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को मिली शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 10 विकेट से दी शिकस्त

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola