‘मैं उनसे जूलरी...’ तमन्ना भाटिया की पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ हुई थी शादी? एक्ट्रेस ने खुद खोल दिए सारे राज
Tamanna Bhatia on rumoured Wedding with Abdul Razzaq.
Tamannah Bhatia on rumoured Wedding with Abdul Razzaq: तमन्ना भाटिया का नाम पहले विराट कोहली और फिर पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ जोड़ा गया. इंटरनेट पर यह खबर काफी उड़ी थी कि उन्होंने रज्जाक से शादी की थी, जो बाद में टूट गई. अब भाटिया ने एक इंटरव्यू में इस पर चुप्पी तोड़ी है.
Tamannah Bhatia on rumoured Wedding with Abdul Razzaq: क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता बहुत पुराना है. अक्सर खिलाड़ियों के रिश्ते सामने आते ही रहते हैं. अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया क्रिकेटर को लेकर चर्चा में हैं. तमन्ना भाटिया का नाम विराट कोहली के साथ जोड़ा गया, फिर उनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ भी लिया जाने लगा. दरअसल, लंबे समय से अफवाह थी कि तमन्ना ने अब्दुल रज्जाक से शादी की थी, जो कुछ समय बाद टूट गई. इसमें कितनी सच्चाई है? हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उनसे पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक को लेकर सवाल पूछा गया. अब तमन्ना ने इन चर्चाओं पर सफाई देते हुए चुप्पी तोड़ी है.
तमन्ना भाटिया का नाम एक बार पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ जोड़ा गया. सोशल मीडिया पर खबरें आई थीं कि तमन्ना और रज्जाक शादीशुदा हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तमन्ना ने एक मजाकिया लेकिन सटीक जवाब दिया. उन्होंने एक प्रतिष्ठित वेब पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में कहा, “मजाक-मजाक में अब्दुल रज्जाक. इंटरनेट बहुत फनी जगह है. इंटरनेट के मुताबिक मेरी अब्दुल रज्जाक से शादी हो चुकी है. बेचारे, मैंने उनसे शादी कर ली. मैं माफी चाहती हूं सर (अब्दुल रज्जाक) आपके दो-तीन बच्चे हैं, मुझे नहीं पता उनकी लाइफ कैसी है, लेकिन ये कितना शर्मिंदगी भरा है.”

रज्जाक से केवल एक बार मिली थी- तमन्ना
तमन्ना ने बताया कि वह अब्दुल रज्जाक से केवल एक जूलरी स्टोर की ओपनिंग के दौरान मिली थीं, और वही एक फोटो दोनों की अफवाहों की जड़ बन गई. उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि लोग किसी भी तस्वीर या पल को बिना सच जाने गलत तरीके से पेश कर सकते हैं. तमन्ना का मानना है कि किसी भी सेलिब्रिटी के लिए यह समझना जरूरी है कि अफवाहें और झूठी खबरें उनके करियर का हिस्सा हैं.
इंटरनेट को आप कंट्रोल नहीं कर सकते
तमन्ना ने इंटरनेट को लेकर कहा कि इसे समझने में समय लगता है, लेकिन हम इसके बारे में कुछ कर नहीं सकते. जिसको जो सोचना है, वो वैसे ही सोचेगा. आप सबको बैठकर कंट्रोल नहीं कर सकते. तमन्ना ने यह भी खुलासा किया कि वह अक्सर गूगल पर खुद का नाम सर्च करके पढ़ती हैं कि लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं. उन्हें लगता है कि यह उनके लिए जरूरी है, ताकि वे जान सकें कि उनकी इमेज किस तरह से लोगों के बीच पेश की जा रही है. तमन्ना ने कहा कि पब्लिक फिगर होने के नाते उन्हें ऐसी अफवाहों और चर्चाओं से गुजरना पड़ता है, लेकिन असल सच्चाई वही होती है जिसे वे खुद जानते हैं और मानते हैं.
अब्दुल रज्जाक का करियर
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक निचले क्रम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए फेमस थे. उन्होंने अपने करियर में 46 टेस्ट, 265 वनडे और 32 टी20 मुकाबले खेले. उन्होंने टेस्ट और वनडे मिलाकर 5 शतक जमाए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 389 विकेट अपने नाम किए. रज्जाक ने चार बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया. आपको जानकर आश्चर्य हो सकता है, लेकिन 45 साल के रज्जाक ने अभी तक आधिकारिक रूप से रिटायरमेंट नहीं लिया है. जबकि उन्होंने आखिरी मैच 2013 में खेला था.
ये भी पढ़ें:-
टी20I में पहली बार हुआ ऐसा, ये खिलाड़ी रिटायर्ड आउट होने वाला बना पहला बल्लेबाज
मोहम्मद सिराज के अनजाने में हुए दो ब्लंडर्स, जिसने इंग्लैंड दौरे पर भारत को दिया सबसे बड़ा दर्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










