Live Updates

En vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से रौंदा, तीसरी बड़ी जीत दर्ज की

Updated:
विज्ञापन

World Cup 2023 के 20में मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से रौंद डाला है. दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 22 ओवर में 170 रन पर ही ढेर कर दिया. इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 400 रन का विशाल लक्ष्य था. मुंबई के वानखेड़े मैदान में के गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 399 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जिसमें दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 109 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से रौंदा

दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में इंग्लैंड को 229 रन से हरा दिया है. दक्षिण अफ्रीका के 399 रन के विशाल लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की पूरी टीम 22 ओवर में केवल 170 रन पर ढेर हो गई. दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड कप 2023 में यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है.

England vs South Africa LIVE: 100 के स्कोर पर इंग्लैंड को 8वां झटका

100 के स्कोर पर इंग्लैंड को 8 झटका लगा है. विले को एनगिडी ने अपना शिकार बनाया. विले ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 गेंदों में 12 रन बनाए.

England vs South Africa LIVE: इंग्लैंड को आदिल राशिद के रूप में लगा 7वां झटका

इंग्लैंड के साल बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. जेराल्ड कोएत्जी ने आदिल राशिद को 10 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. राशिद ने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल एक चौका जमाया. ENG 84/7 (15.1)

England vs South Africa LIVE: इंग्लैंड को 6ठा झटका

इंग्लैंड का स्कोर 13 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 74 रन है. 6ठे विकेट के रूप में हैरी ब्रूक आउट हुए. ब्रूक ने 25 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौकों और एक छक्कों की मदद से 17 रन बनाए.

England vs South Africa LIVE: इंग्लैंड को चौथा झटका

इंग्लैंड की टीम को 9वें ओवर की पहली गेंद पर रबाडा ने बेन स्टोक्स को केवल 5 रन के निजी स्कोर पर चलता किया.

England vs South Africa LIVE: दक्षिण अफ्रीका के विशाल लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की खराब शुरुआत, तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका के विशाल लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. 8 ओवर मे की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट नुकसान पर 38 रन है. इंग्लैंड के टॉप तीन बल्लेबाज बेयरस्टो, डेविड मलान और जो रूट सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. बेयरस्टो 10, मलान 6 और रूट केवल दो रन बनाकर आउट हुए.

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola