Legends League Cricket: वीरेंद्र सहवाग बने इस टीम के कप्तान, मैदान पर फिर लगायेंगे चौके और छक्के

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक एशिया लायन्स टीम की अगुवाई करेंगे. इस टीम में पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाड़ी शामिल हैं.
पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) लीजेंड्स लीग क्रिकेट (legends league cricket) टी20 टूर्नामेंट में भारत के पूर्व क्रिकेटरों की टीम ‘इंडियन महाराज’ की अगुवाई करेंगे.
कई मौकों पर भारतीय टीम के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स (डेयरडेविल्स) और पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके वीरेंद्र सहवाग की टीम में मोहम्मद कैफ उप कप्तान जबकि ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कोच जॉन बुकानन कोच की भूमिका में होंगे.
Also Read: वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल, कांग्रेस की ओर से पार्षद का जीता था चुनाव
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक एशिया लायन्स टीम की अगुवाई करेंगे. इस टीम में पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाड़ी शामिल हैं. इस टीम में शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, मोहम्मद हाफिज, उमर गुल, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, चमिंडा वास और हबीबुल बशर जैसे खिलाड़ी हैं.
एशिया लायन्स ने दिलशान को उप कप्तान, जबकि 1996 आईसीसी विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा कोच नियुक्त किया है. टूर्नामेंट की तीसरी टीम ‘वर्ल्ड जायंट्स’ की अगुवाई वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी करेंगे.
Also Read: Ind vs SA : ऋषभ पंत ने केपटाउन में जमाया नाबाद शतक, वीरेंद्र सहवाग, बोले- इस लड़के को फ्री छोड़ दो
इस टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली, इंग्लैंड के केविन पीटरसन, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर होंगे.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जोंटी रोड्स वर्ल्ड जायंट्स टीम के खिलाड़ी सह मेंटर होंगे. एलएलसी टी20 टूर्नामेंट के आयुक्त (कमिश्नर) रवि शास्त्री ने कहा, ये खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं लेकिन फिर भी ये क्रिकेट को लेकर काफी जुनूनी हैं. मुझे यकीन है कि वे अगले 10 दिनों में अपनी टीमों के लिए अपना अतिरिक्त कौशल दिखाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




