ePaper

‘कुत्ते की दुम...’ पाकिस्तान पर जमकर बरसे वीरेंद्र सहवाग, सीजफायर उल्लंघन पर लगाई लताड़

Updated at : 11 May 2025 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
Virender Sehwag on Pakistan's Violation of Cease Fire

Virender Sehwag on Pakistan's Violation of Cease Fire

Virender Sehwag on Pakistan: भारत पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष पर शनिवार को विराम की समहमति बनी. हालांकि इसके कुछ ही देर बाद पाकिस्तान की ओर से जम्मू और कुछ इलाकों में फिर से ड्रोन हमले किए जाने लगे, जिसे लेकर सहवाग ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा.

विज्ञापन

Virender Sehwag on Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष पर 10 मई की शाम को सीज फायर का ऐलान हो गया. हालांकि, समझौते के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत के जम्मू में मिसाइल और रॉकेट दागे, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया. इससे भारतीय जनता में काफी रोष भर आया. भारत-पाकिस्तान मामलों में अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक कठोर बयान दिया, जिसमें पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करने की निंदा की गई.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शनिवार को पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक तीखा तंज कसते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी. सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा था, “कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है.” आमतौर पर यह कहावत उन लोगों के लिए प्रयोग की जाती है जो कभी नहीं सुधरते . इसे पाकिस्तान की संघर्षविराम वादों से बार-बार पीछे हटने की आदत पर सीधा हमला माना जा रहा है. 

सहवाग ने शुक्रवार को भी एक्स पर पाकिस्तान को वर्तमान स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने लिखा था, “पाकिस्तान ने उस समय युद्ध को चुना जब वह चुप रह सकता था. उन्होंने अपने आतंकी ठिकानों को बचाने के लिए उकसाया है, इससे उनके इरादे साफ नजर आते हैं. हमारे सुरक्षाबल सबसे उपयुक्त तरीके से जवाब देंगे, ऐसा जवाब जो पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा.”

सहवाग ने ऐसा क्यों कहा?

दोनों देशों द्वारा सार्वजनिक रूप से संघर्षविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) और नियंत्रण रेखा (LoC) के पार कई धमाकों की खबरें सामने आईं. पाकिस्तानी ड्रोन ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के संवेदनशील क्षेत्रों को निशाना बनाया. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “इस संघर्ष विराम को क्या हो गया? श्रीनगर में धमाकों की आवाजें आ रही हैं!!!” इसके बाद अब्दुल्ला ने फिर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, “यह कोई संघर्षविराम नहीं है. श्रीनगर के बीचोबीच एयर डिफेंस यूनिट्स ने फायरिंग शुरू कर दी है.”

यह परिस्थिति कैसे बनी?

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से तेजी से बढ़ा है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे. इस बर्बर हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया, जिसके तहत पाकिस्तान के भीतर स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया गया. इसके बाद से पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत पर हमले किए जा रहे थे, हालांकि भारत के मुंबतोड़ जवाब के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर की अपील करते हुए भारत से संघर्ष रोकने की मांग की. 

आईपीएल 2025 स्थगन के बाद फिर से होगा शुरू

इस संघर्ष के चलते आईपीएल 2025 भी रुक गया है. 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग का 58वां मैच भी बीच में ही रोक दिया गया. इसके बाद इसे रद्द करते हुए आईपीएल को भी 1 हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया गया है. हालांकि अब शांति की पहल होते ही इसके फिर से चालू होने की उम्मीद है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15-16 मई से आईपीएल का सीजन दोबारा शुरू होगा.  

क्या इमरान खान की जेल में हुई मौत? सोशल मीडिया पर दावा, जानें क्या है सच्चाई

क्यों विराट कोहली को टेस्ट से संन्यास नहीं लेना चाहिए? ब्रायन लारा ने बताया, कहा- उसे मनाया जाएगा

‘यह घबराने का समय नहीं है’, IPL 2025 निलंबन के बाद पंजाब किंग्स की अपील

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola