IPL 2025: ईशान किशन ने सेंचुरी जड़ काव्या मारन को दिया Flying kiss? SRH की मालकिन का रिएक्शन वायरल, देखें VIDEO

ishan kishan and kavya maran
IPL Viral Video: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स मैच में विस्फोक शतक जड़कर ईशान किशन सुर्खियों में हैं. ईशान के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. लेकिन एक वीडियो पर फैन्स टूट पड़े हैं. वीडियो में ईशान किशन ने शतक जड़ने के बाद जो रिएक्शन दिखाया उसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.
IPL Viral Video: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे ईशान किशन ने राजस्थान के खिलाफ मैच में नाबाद शतक जमाया. शतक जड़ने के बाद उन्होंने जो रिएक्शन दिया, वो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल सेंचुरी जड़ने के बाद उन्होंने स्टैंड की ओर इशारा कर Flying kiss दिया. ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन को Flying kiss दिया था. वायरल वीडियो में ईशान किशन के Flying kiss पर काव्या मारन के रिएक्शन को भी दिखाया गया है. जिसमें वो ईशान किशन को थंप्स दिखाती दिख रही हैं.
IPL 2025: ईशान किशन ने फ्लाइंग किस का खोला राज
मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन ने खुद फ्लाइंग किस के बारे में खुलासा किया. उन्होंने कहा- यह फ्लाइंग किस उन प्रियजनों के लिए था जो स्टैंड्स से खेल देख रहे थे. जिन्होंने खराब समय में मेरा साथ दिया था.
IPL 2025: ईशान किशन की बल्लेबाजी का काव्या मारन ने मनाया जश्न
राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन ने विस्फोटक शतक जमाया और आखिर तक अउट नहीं हुए. उन्होंने 47 गेंदों में 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए. उनकी तूफानी पारी के दम पर हैदराबाद ने उस मैच को 44 रन से जीत लिया. ईशान ने उस मुकाबले में दर्शकों का जमकर मनोरंजन कराया. ईशान की बल्लेबाज का टीम मालकिन काव्या मारन ने भी जमकर आनंद लिया. हर चौके और छक्के पर काव्या मारन को जश्न मनाते देखा गया.
IPL 2025: ईशान किशन की बल्लेबाजी देख फैन्स बोले, जिया हो बिहार के लाला
ईशान किशन जो काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, आईपीएल 2025 में उनकी बल्लेबाजी से फैन्स काफी खुश नजर आए. ईशान की बल्लेबाजी देख एक फैन्स ने कहा, जिया हो बिहार के लाला. इसके अलावा और कई फैन्स भी ईशान की तारीफ करते नजर आए.
IPL 2025: ईशान किशन ने आईपीएल 2025 का जमाया पहला शतक
ईशान किशन ने आईपीएल 2025 का पहला शतक जमाया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन अपनी टीम के लिए एक छोर संभाले रखा और आखिर तक आउट नहीं हुए. मौजूदा आईपीएल सीजन में ईशान किशन सबसे अधिक रन बनाने के मामले में टॉप पर मौजूद हैं. उनका स्ट्राइक रेट 225 से अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










