Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के बाद दलीप ट्रॉफी में भी मचाया धमाल, अब अफगानिस्तान के खिलाफ दिखेगा सूर्यवंशी का जलवा

Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)

युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने अपनी फॉर्म जारी रखी. अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद है.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में बल्ले से धमाल मचाने के बाद उन्होंने दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में भी अपनी फॉर्म जारी रखी. सेंट्रल जोन के खिलाफ दोनों पारियों में 92 और 40 रन की अहम पारियां खेलने वाले वैभव पर अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भी सभी की नजरें रहेंगी.

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी में दोनों पारियों में चमका बल्ला

दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में शानदार 92 रन बनाए. उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. इसके बाद दूसरी पारी में भी वैभव ने 43 गेंदों पर 40 रन की उपयोगी पारी खेली. हालांकि, वह दोनों पारियों में अपने अर्धशतक को शतक में नहीं बदल सके, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने एक बार फिर उनकी आक्रामक शैली और रन बनाने की क्षमता दिखाई. ईस्ट जोन ने इसी मुकाबले में सेंट्रल जोन को चार विकेट से हराकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई.

जिम्बाब्वे में भी किया था धमाका

दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने सीरीज में करीब 196 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए और भारत की 3-0 की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया. वैभव ने पूरी सीरीज में अपने आक्रामक अंदाज से गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और कम उम्र में अपनी बल्लेबाजी की परिपक्वता का परिचय दिया.

ये भी पढ़ें: Messi and Dhoni Retirement: 39 की उम्र, दो दिग्गज और संन्यास का एक जैसा अंदाज, जानिए धोनी-मेसी में और क्या थीं संन्यास के समय की समानताएं

6 टी20 इंटरनेशनल में 193 रन

वैभव सूर्यवंशी की टी20 इंटरनेशनल में अब तक की शुरुआत भी बेहद प्रभावशाली रही है. उन्होंने 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 193 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 189 का रहा है. वैभव के नाम इस फॉर्मेट में दो अर्धशतक हैं. उन्होंने अब तक 16 चौके और 14 छक्के लगाए हैं. उनके आंकड़े बताते हैं कि वह पारी की शुरुआत से ही तेजी से रन बनाने और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव डालने की कोशिश करते हैं. उनकी बल्लेबाजी की खासियत सिर्फ बड़े शॉट लगाना नहीं है. वैभव जरूरत के मुताबिक ग्राउंडेड शॉट खेलने के साथ गेंद को हवा में भेजने से भी नहीं हिचकते. यही आक्रामक शैली उन्हें टी20 क्रिकेट में खास बनाती है.

फॉर्मेटमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदेंस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्केकैचस्टंपिंग
टी20 इंटरनेशनल6601938132.16102189.2102161440
फर्स्ट क्लास101503479323.1336096.3802411540
लिस्ट-ए1313056419043.38319176.8012663460
टी2040401167014442.82772216.324813214880

ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या के भविष्य पर अब भी सस्पेंस

अफगानिस्तान के खिलाफ फिर दिखेगा युवा जोश

अब वैभव सूर्यवंशी के सामने अगली चुनौती अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज है. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी. जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन और इसके बाद दलीप ट्रॉफी में लगातार दो उपयोगी पारियों के बाद वैभव का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ भी उनसे तेज-तर्रार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी. यह सीरीज वैभव के लिए अपनी मौजूदा फॉर्म को इंटरनेशनल क्रिकेट में आगे बढ़ाने का एक और मौका होगी. युवा बल्लेबाज ने पिछले कुछ समय में जिस तरह लगातार रन बनाए हैं, उससे भारतीय टीम में उनकी अहमियत भी बढ़ती दिखाई दे रही है.

लगातार बना रहें नए रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. हाल ही में दलीप ट्रॉफी में उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. वैभव दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा महज 15 साल और 157 दिन की उम्र में किया. इससे पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वैभव ने इतिहास रचा था. वह टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे. उन्होंने महज 15 साल और 99 दिन की उम्र में भारत के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इस तरह कम उम्र में लगातार रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी का नाम अब भारतीय क्रिकेट में तेजी से चमक रहा है.

Afghanistan के खिलाफ भारत की 15 सदस्यीय टीम

श्रेयरस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा (फिटनेस के आधार पर)

ये भी पढ़ें: Pujara Playing XI: पुजारा ने चुनी अपनी ‘ऑलटाइम’ टीम, धोनी-रोहित और रहाणे को नहीं दी जगह, इस खिलाड़ी को बनाया विकेटकीपर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola