ePaper

IND vs BAN ODI: ईशान किशन ने जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated at : 10 Dec 2022 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs BAN ODI: ईशान किशन ने जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने वनडे के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं. ईशान ने वेस्टइंडीज के महान क्रिस गेल के सबसे तेज डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. किशन दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बने गये हैं.

विज्ञापन
undefined

भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे मैच में रिकॉर्ड की बारिश कर दी. उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने अपने करियर का पहला वनडे शतक भी इसी पारी में जड़ा. उन्होंने केवल 126 गेंदों पर दोहरा शतक बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

undefined

ईशान किशन यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सातवें और सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत के चौथे बल्लेबाज बन गये. किशन भारत की प्लेइंग इलेवन के लिए पहली पसंद नहीं थे. हालांकि, दूसरे वनडे में नियमित कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे की चोट ने उनके लिए यह अवसर बनाया. पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने 88 गेंद पर अपना शतक पूरा किया.

undefined

उसके बाद तो उनके बल्ले ने आग उगलना शुरू किया और उन्होंने अगले 38 गेंद में दोहरे शतक का आंकड़ा छू लिया. अपनी इस पारी से किशन ने 2023 एकदिवसीय विश्व कप के लिए दावेदारी मजबूत कर ली है. इस उपलब्धि के साथ ईशान किशन ने दुनिया के सबसे घातक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. वनडे क्रिकेट में वेस्ट इंडीज के महान क्रिस गेल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंदों में 200 रन पूरे किये थे. उस दिन उन्होंने 215 रनों की पारी खेली थी.

undefined

किशन के दोहरे शतक ने उन्हें बांग्लादेश में एक मेहमान बल्लेबाज द्वारा एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी बना दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन (20111 में 185*) को पीछे छोड़ दिया. ईशान किशन ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया और घर से दूर एक मैच में सलामी बल्लेबाज के रूप में भारत के सर्वोच्च व्यक्तिगत रन-स्कोरर बन गये.

undefined

गांगुली ने 1999 में टांटन में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाये थे. यह अब पुरुषों के वनडे में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है. भारत को पहला झटका शिखर धवन के रूप में 15 रन पर लगा. उसके बाद किशन ने विराट कोहली के साथ 200 से अधिक रन की साझेदारी की. विराट कोहली ने भी आज अपने करियर का 72वां शतक जड़ा है. भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 410 रन का लक्ष्य दिया है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola