विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका के लिए घर की छत को बना डाला प्ले गार्डन, देखें तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

कोहली और वाइफ बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की एक बेहतरीन तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें दोनों खिलखिलाते दिख रहे हैं. विराट-अनुष्का अपने घर की छत पर बैठे हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम अपना पहला मुकाबला हार गयी है, लेकिन टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) जरा भी निराश या तनाव में नहीं हैं. कोहली और वाइफ बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की एक बेहतरीन तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें दोनों खिलखिलाते दिख रहे हैं. विराट-अनुष्का अपने घर की छत पर बैठे हैं.

विज्ञापन

विराट-अनुष्का ने घर के छत को बनाया प्ले गार्डन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जो तस्वीर इस समय वायरल हो रही हैं, वो प्ले गार्डन की हैं. तस्वीर के बैकग्राउंड में बच्चे के खेलने के कई सामान नजर आ रहे हैं. दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को दुनिया से दूर खुश रखने के लिए अपने घर की छत को ही प्ले गार्डन बना डाला. विराट-अनुष्का अपनी बेटी को अबतक दुनिया से छुपा कर रखा है. हालांकि दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान वामिका की पहली झलक फैन्स ने देख ही लिया. वामिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाया हुआ था. बहरहाल विराट-अनुष्का ने घर के छत को प्ले गार्डन में तब्दील कर दिया. दोनों की कोशिश है वामिका को दुनिया की हर खुशी प्रदान करें.

Also Read: IPL 2022: हार्दिक को आउट करने के बाद क्रुणाल पांड्या ने नहीं मनाया जश्न, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विराट-अनुष्का की तस्वीर में नजर आया वामिका का खिलौना

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ बड़ी सी मुस्कान लिये अपनी तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. जिसमें विराट कोहली टी शर्ट और अनुष्का शर्मा लाल-सफेद की टॉप पहने दिख रही हैं. तस्वीर के बैकग्राउंड में वामिका के खिलौने भी नजर आ रहे हैं. वामिका की साइकिल भी तस्वीर में नजर आ रही है.

विराट-अनुष्का की तस्वीर को मिल रहे जमकर लाइक

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसे फैन्स खुब पसंद कर रहे हैं. तस्वीर को लाखों लाइक और कमेंट्स मिल रहे हैं. फैंन्स लगातार तस्वीर शेयर भी कर रहे हैं. विराट-अनुष्का की तस्वीर पर एक फैन्स ने लिखा, किंग विद क्वीन.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola