Live Updates

SRH vs RCB, IPL 2022: वानिंदु हसरंगा के 5 विकेट से आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

SRH vs RCB IPL 2022: डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत हुई. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 192 रन बनाये. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 125 रन ही बना सकी. आरसीबी ने यह मुकाबला 67 रन से जीता.

विज्ञापन

बैंगलोर ने हैदराबाद को 67 रन से हराया 

वानिंदु हसरंगा के पांच विकेट के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 192 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद के बल्लेबाज 125 रन ही बना सके. इस जीत के बाद आरसीबी का अंक 14 हो गया है. अंक तालिका में आरसीबी चौथे नंबर पर बरकरार है.

हैदराबाद को सातवां झटका, त्यागी आउट

कार्तिक त्यागी शून्य पर आउट हो गये हैं. सनराइजर्स हैदराबाद को सातवां झटका लगा है. हैदराबाद की टीम मुश्किल में है. जीत के लिए चार ओवर में 79 रन की जरूरत है.

निकोलस पूरन आउट, हैदराबाद को चौथा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका लगा है. निकोलस पूरन आउट हो गये हैं. पूरन ने 14 गेंद पर 19 रन की पारी खेली. हसरंगा की गेंद पर शाहबाज अहमद ने उनका कैच पकड़ा.

हैदराबाद को तीसरा झटका, मार्कराम आउट

सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लगा है. एडन मार्कराम आउट हो गये हैं. मार्कराम ने 27 गेंद पर 21 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया. हसरंगा की गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच पकड़ा.

हैदराबाद को पहले ओवर में दो झटका, विलियमसन-अभिषेक आउट

हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर में टीम ने दो विकेट खो दिया. पहली ही गेंद पर केन विलियमसन रन आउट हो गये, तो पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा मैक्सवेल की गेंद पर आउट हुए. अभिषेक ने भी अपना खाता नहीं खोला.

हैदराबाद को पहला झटका, विलियमसन रन आउट

हैदराबाद को पहले ही गेंद पर पहला झटका लगा. कप्तान केन विलियमसन शून्य पर रन आउट हो गये. विलियमसन को शाहबाज अहमद ने रन आउट किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola