GT vs CSK, IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, गायकवाड़ के 92 रन बेकार
IPL 2023, GT vs CSK- आईपीएल 2023 का आगाज आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के साथ हुआ. पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस न 5 विकेट से जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के 92 रनों की पारी के दम पर 178 रन बनाये. 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जड़ा. एक समय मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया और गुजरात को दो ओवर में जीत के लिए 23 रन चाहिए थे. लेकिन राशिद खान और राहुल तेवतिया ने गुजरात को जीत दिला दी.
गुजरात ने सीएसके को 5 विकेट से हराया
डिफेंडिंग चैपियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है. शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के 92 रनों की बदौलत 178 रन बनाये. लेकिन गुजरात ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के अर्धशतक के दम पर चार गेंद शेष रहते मैच जीत ली. हालांकि एक समय मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था, जब गुजरात को जीत के लिए 12 गेंद पर 23 रनों की जरूरत थी. लेकिन राहुल तेवतिया और राशिद खान ने अपनी टीम को जीत दिला दी.
गुजरात को पांचवां झटका, विजय शंकर आउट
विजय शंकर आउट हो गये हैं. शंकर 27 रन बनाकर आउट हुए हैं. विजय शंकर की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर राशिद खान आये हैं. गुजरात को जीत के लिए 12 गेंद पर 23 रन चाहिए.
मैच रोमांचक मोड़ पर, 12 गेंद पर गुजरात को जीत के लिए 23 रन
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहा पहला मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. गुजरात को अब दो ओवर में जीत के लिए 23 रनों की जरूरत है. जबकि गुजरात के पांच बल्लेबाज आउट हो चुके हैं.
शुभमन गिल आउट, गुजरात को चौथा झटका
धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल 63 रन बनाकर आउट हो गये हैं. तुषार देशपांडे की गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ ने बाउंड्री पर गिल का कैच पकड़ा. गुजरात को चौथा झटका लगा है. गिल ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाये. गिल की जगह बल्लेबाजी करने राहुल तेवतिया क्रीज पर आये हैं.
हार्दिक पांड्या आउट, गुजरात को तीसरा झटका
कप्तान हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर आउट हो गये हैं. गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका लगा है. रवींद्र जडेजा ने हार्दिक को बोल्ड कर दिया है. पांड्या की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर विजय शंकर आये हैं.
शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक
शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ दिया है. गिल ने 30 गेंद पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से अपने 50 रन पूरे किये.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए