Live Updates

RR vs GT, IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को 37 रन से हराया, हार्दिक पांड्या का ऑलराउंडर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

RR vs GT, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 24वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रन से हराया. टॉस गंवाकर गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 155 रन ही बना पायी.

विज्ञापन

राजस्थान को हराकर गुजरात टॉप पर

राजस्थान को हराकर गुजरात टाइटंस की टीम ने प्वाइंट टेबल में टॉप पर कब्जा कर लिया है. गुजरात की टीम 5 मैचों में 4 जीत और एक हार के बाद 8 अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंची है. जबकि राजस्थान की टीम पहले स्थान से निचे खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है.

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को 37 रन से हराया

हार्दिक पांड्या के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रन से हराया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के नाबाद 87 रन और अभिनव के 43 रनों की पारी के दमपर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 155 रन ही बना पायी. गेंदबाजी में गुजरात की ओर से डेब्यू करने वाले यश दयाल ने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट चटकाये. जबकि फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिये. हार्दिक पांड्या और शमी ने एक-एक विकेट लिये. राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने 54 रनों की पारी खेली.

राजस्थान को 9वां झटका, चहल 5 रन बनाकर आउट

राजस्थान को 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर 9वां झटका लगा. युजवेंद्र चहल 5 रन बनाकर आउट हुए. युजी को दयाल ने अपना तीसरा शिकार बनाया.

राजस्थान को 8वां झटका, नीशम 17 रन बनाकर आउट

राजस्थान को 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर 8वां झटका लगा. नीशम 15 गेंदों में एक चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए. नीशम को हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया.

राजस्थान को 7वां झटका, पराग 18 रन बनाकर आउट

राजस्थान को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 7वां झटका लगा. रियान पराग 16 गेंदों में एक चौके और छक्के की मदद से 18 रन बनाकर फर्ग्यूस के तीसरे शिकार हुए.

राजस्थान को 6ठा झटका, हेटमायर 29 रन बनाकर आउट

राजस्थान को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. हेटमायर 17 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए. हेटमायर को मोहम्मद शमी ने अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola