IPL 2020 MI vs SRH : मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 34 रन से हराया
Abu Dhabi: Skipper David Warner of Sunrisers Hyderabad plays a shot during Indian Premier League 2020 cricket match against Kolkata Knight Riders at the Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi, Saturday, Sept. 26,2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI) (PTI26-09-2020_000150B)
IPL 2020 MI vs SRH आईपीएल 2020 के 17वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया. मुंबई के विशाल लक्ष्य 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 174 रन ही बना पायी. मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 209 रन का लक्ष्य रखा था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने डी कॉक की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाया.
हैदराबाद पर धमाकेदार जीत के साथ मुंबई की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर
हैदराबाद पर धमाकेदार जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गयी है. मुंबई की टीम 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के साथ 6 अंक लेकर नंबर एक टीम अभी बन गयी है.
मुंबई की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने हैदराबाद पर दिखाया दम
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन दिखाया, फिर मुंबई के गेंदबाजों ने भी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिनसन और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिये. जबकि क्रुणाल पांड्या ने एक विकेट चटकाये.
मुंबई ने हैदराबाद को 34 रन से हराया
आईपीएल 2020 के 17वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया. मुंबई के विशाल लक्ष्य 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 174 रन ही बना पायी. मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 209 रन का लक्ष्य रखा था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने डी कॉक की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाया.
हैदराबाद को चौथा झटका, प्रियम गर्ग 8 रन बनाकर आउट
हैदराबाद को चौथा झटका लगा है. प्रियम गर्ग 7 गेंदों में केवल 8 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या के शिकार हुए. पांड्या ने गर्ग को राहुल चाहर के हाथों कैच आउट कराया. इस समय हैदराबाद की ओर से कप्तान वॉर्नर अकेले लड़ रहे हैं. टीम का स्कोर इस समय 15वें ओवर में 4 विकेट पर 133 रन है.
वॉर्नर की विस्फोटक बल्लेबाजी, 34 गेंदों में जमाया अर्धशतक
मुंबई के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए डेविड वॉर्नर ने विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है. उन्होंने एक छोर को संभालते हुए 34 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया.
हैदराबाद को तीसरा झटका, विलियमसन केवल 3 रन पर आउट
मुंबई के स्कोर 209 रन का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को तीसरा झटका लगा है. विलियमसन को बोल्ट ने अपना शिकार बनाया. विलियमसन ने 5 गेंदों में 3 रन बनाये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए