RCB vs PBKS IPL 2022: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 54 रन से हराया, दर्ज की बड़ी जीत
RCB vs PBKS IPL 2022 आईपीएल 2022 में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने थी. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने बेयरस्टो और लिविंगस्टोन के अर्धशतक से 209 रन बनाये. फिर आरसीबी 155 रन ही बना सका. पंजाब ने 54 रन से मैच जीत लिया.
पंजाब ने आरसीबी को 54 रन से हराया
पंजाब किंग्स ने एक रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को 54 रन से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है. अंक तालिका में चौथे नंबर पर टीम को हराकर पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगायी है. पंजाब किंग्स छठे नंबर पर पहुंच गयी है. जबकि आरसीबी अब भी चौथे नंबर पर बरकरार है.
आरसीबी को नौवां झटका, हर्षल पटेल आउट
हर्षल पटेल आउट हो गये हैं. आरसीबी को नौवां झटका लगा है. पंजाब किंग्स को एक बड़ी जीत दर्ज करने के लिए केवल एक विकेट की दरकार है.
वानिंदु हसरंगा आउट, आरसीबी को आठवां झटका
वानिंदु हसरंगा आउट हो गये हैं. आरसीबी को आठवां झटका लगा है. हसरंगा केचल एक रन बनाकर आउट हुए हैं. आरसीबी के लिए अब मैच जीतना बेहद मुश्किल है.
आरसीबी को सातवां झटका
शाहबाज अहमद के रूप में आरसीबी को सातवां झटका लगा है. शाहबाज 14 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए हैं. क्रीज पर हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा है. आरसीबी के हाथ से यह मैच लगभग निकल चुकी है.
दिनेश कार्तिक आउट, आरसीबी को छठा झटका
आरसीबी को दिनेश कार्तिक के रूप में छठा झटका लगा है. अर्शदीप सिंह की गेंद पर भानुका राजपक्षे के हाथों में कैच थमाकर कार्तिक आउट हुए. कार्तिक के रूप में आरसीबी की सारी उम्मीदें भी आउट हो गयीं. क्योंकि कार्तिक ने कई मैचों में एक बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभायी है. उन्होंने 11 गेंद पर आज केवल 11 रन बनाये. अपनी पारी में कार्तिक ने एक चौका लगाया.
ग्लेन मैक्सवेल आउट, आरसीबी को पांचवां झटका
आरसीबी को पांचवां झटका लगा है. ग्लेन मैक्सवेल आउट हो गये हैं. मैक्सवेल ने 22 गेंद पर 35 रन की शानदार पारी खेली. हरप्रीत बरार की गेंद पर अर्शदीप सिंह ने मैक्सवेल का कैच पकड़ा. मैक्सवेल की जगह बल्लेबाजी करने शाहबाज खान आये हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए