विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड किए अपने नाम, IPL में 300 छक्के से लेकर CSK के खिलाफ सबसे अधिक रन तक

RCB vs CSK: Virat Kohli
RCB vs CSK: विराट कोहली ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक बार फिर अपना मास्टर क्लास दिखाया है. उन्होंने 33 गेंद पर 62 रनों की बेजोड़ पारी खेली और आईपीएल के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. वह सीएसके के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही आईपीएल में 300 से अधिक छक्को का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया है. आरसीबी ने सीएसके को 215 रनों का लक्ष्य दिया है.
RCB vs CSK: शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुकाबले में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का बच्चा जमकर बोला. उन्होंने एक दो नहीं कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. इस मुकाबले में विराट कोहली ने 300 आईपीएल छक्कों का रिकॉर्ड बना. इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने आईपीएल में इतने छक्के नहीं लगाए. इसके साथ ही कोहली सीएसके के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने आज के मैच में 33 गेंद पर 62 रन बनाए और 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. अब तक आईपीएल में खेले गए मुकाबले में कोहली ने सीएसके के खिलाफ 1146 रन बनाए, जो अब तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाए. इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1134 रन मारे थे. कोहली और जैकब बेथल ने अपनी टीम के लिए 10 ओवर के अंदर 97 रन जोड़े. Virat Kohli has many records to his name from 300 sixes in IPL to most runs against CSK
रोमिरियो शेफर्ड ने निकाल दी खलील अहमद की हवा
विराट कोहली और बेथल के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी, क्योंकि टीम ने 13 रन के अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए. देवदत्त पडिक्कल, कप्ताना रजत पाटीदार और जितेश शर्मा छोटे-छोटे स्कोर पर आउट हो गए. वह तो भला हो रोमारिओ शेफर्ड का जिन्होंने आखिरी के ओवरो में आकर 14 गेंद पर नाबाद 53 रन जड़ दिए और अपनी टीम को 200 के स्कोर के पार पहुंचा दिया. आरसीबी ने सीएसके को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया है. शेफर्ड ने खलील अहमद के एक ओवर में 33 रन बटोरे और इस गेंदबाज को शर्मसार कर दिया.
𝟕𝐭𝐡 𝐟𝐢𝐟𝐭𝐲 of the season.
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 3, 2025
King for a reason. 👑 pic.twitter.com/NoiqkYI4Al
कोहली के नाम दर्ज हुए कई रिकॉर्ड
आईपीएल में किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
- 1146 – विराट कोहली बनाम CSK
- 1134 – डेविड वार्नर बनाम PBKS
- 1130 – विराट कोहली बनाम DC
- 1104 – विराट कोहली बनाम PBKS
- 1093 – डेविड वार्नर बनाम KKR
- 1083 – रोहित शर्मा बनाम KKR
आईपीएल में RCB के लिए सबसे लगातार 50 से अधिक स्कोर
- 4 – 2016 में विराट कोहली
- 4* – 2025 में विराट कोहली
आईपीएल में CSK के खिलाफ सबसे अधिक 50+ स्कोर
- 10 – विराट कोहली
- 9 – शिखर धवन
- 9 – डेविड वार्नर
- 9 – रोहित शर्मा
🔊 Sound 🔛: Sweeeeet! 😮💨
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 3, 2025
pic.twitter.com/yC252d7zKO
T20 में एक ही स्थान पर सबसे अधिक छक्के
- 154 – विराट कोहली बेंगलुरु में
- 151 – क्रिस गेल बेंगलुरु में
- 138 – क्रिस गेल मीरपुर में
- 135 – एलेक्स हेल्स नॉटिंघम में
- 122 – रोहित शर्मा वानखेड़े में
T20 में एक टीम के लिए सबसे अधिक छक्के
- 303 – विराट कोहली (RCB)
- 263 – क्रिस गेल (RCB)
- 262 – रोहित शर्मा (MI)
- 258 – कीरोन पोलार्ड (MI)
- 257 – एमएस धोनी (CSK)
ये भी पढ़ें…
‘हम अच्छे दोस्त बन जाएंगे…’, केविन पीटरसन को है उम्मीद; IPL 2025 के अंत तक सुधर जाएंगे रिश्ते
‘हमारे खराब प्रदर्शन के लिए…’, IPL में SRH की नैया क्यों डूबी? जयदेव उनादकट ने बताया सब कुछ साफ-साफ
गावस्कर की भविष्यवाणी, MI नहीं यह टीम IPL 2025 जीतने की प्रबल दावेदार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




