Live Updates

PBKS vs SRH, IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को सात विकेट से हराया, चमके उमरान मलिक

Updated:
विज्ञापन

PBKS vs SRH, IPL 2022: मुंबई के डॉ डीवाई पाटिस स्पोर्ट्स अकादमी ग्राउंड में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को सात विकेट से हरा दिया है. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 का लक्ष्य दिया. हैदराबाद ने 7 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराया

एडन मार्कराम और निकोलस पूरन की शानदार साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को सात विकेट से हरा दिया है. गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उमरान मलिक ने पंजाब के चार बल्लेबाजों को आउट किया. भुवनेश्वर कुमार को भी तीन सफलता मिली. इस जीत के साथ हैदराबाद आठ अंक के साथ तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गयी है. पंजाब इस हार के बाद सातवें नंबर पर खिसक गया है.

हैदराबाद को तीसरा झटका, अभिषेक शर्मा आउट

अभिषेक शर्मा आउट हो गये हैं. सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लगा है. राहुल चाहर की गेंद पर शाहरूख खान ने अभिषेक का कैच पकड़ा. अभिषेक ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा. अभिषेक की जगह बल्लेबाजी करने निकोलस पूरन क्रीज पर आए हैं.

पंजाब को दूसरा झटका, राहुल त्रिपाठी आउट

राहुल त्रिपाठी आउट हो गये हैं. पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लगा है. राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंद पर 34 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया. राहुल चाहर की गेंद पर शाहरूख खान ने उनका कैच पकड़ा. त्रिपाठी की जगह बल्लेबाजी करने एडन मार्कराम आए हैं.

केन विलियमसन आउट, हैदराबाद को पहला झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा है. कप्तान केन विलियमसन आउट हो गये हैं. विलियमसन केवल तीन रन बनाकर आउट हुए हैं. विलियमसन की जगह बल्लेबाजी करने राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर मौजूद हैं. पंजाब की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत वैभव अरोड़ा कर रहे हैं.

पंजाब किंग्स ने हैदराबाद को दिया 152 रन का लक्ष्य

पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 152 रन का लक्ष्य दिया है. लियाम लिविंगस्टोन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने 4 विकेट चटकाए. भुवनेश्वर कुमार को तीन सफलता मिली.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola