Live Updates

PBKS vs RR Highlights: ध्रुव जुरेल ने छक्का मारकर राजस्थान को जीताया मैच, 4 विकेट से हारा पंजाब किंग्स

Updated:
विज्ञापन

PBKS vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने एक अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में 4 विकेट से हरा दिया है. इम्पैक्ट प्लेयर ध्रुव जुरेल ने आखिरी ओवर में छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिलायी. धर्मशाला में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. खराब शुरुआत के बावजूद पंजाब किंग्स ने 188 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य राजस्थान को दिया. पावर प्ले में तीन शीर्ष बल्लेबाजों के आउट होने के बाद सैम करन और जितेश शर्मा ने टीम को संकट से उबारा, राजस्थान की ओर से नवदीप सैनी ने 3 विकेट चटकाये. इस जीत के बाद राजस्थान की टीम तालिका में छठे से पांचवें नंबर पर पहुंच गयी है.

विज्ञापन

राजस्थान ने पंजाब को 4 विकेट से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया है. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन बनाये. राजस्थान ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. राजस्थान के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 51, यशस्वी जायसवाल ने 50 और शिमरोन हेटमायर ने 46 रन का योगदान दिया. राजस्थान की ओर से नवदीप सैनी ने 3 विकेट चटकाये.

राजस्थान को पांचवां झटका, रियान पराग आउट

रियान पराग 20 रन बनाकर आउट हो गये हैं. 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पराग आउट हुए हैं. टीम को जीतने के लिए अब भी 18 गेंद पर 19 रनों की जरूरत है. नये बल्लेबाज के रूप में इम्पैक्ट प्लेयर ध्रुव जुरेल क्रीज पर आये हैं.

जीत के लिए राजस्थान को 3 ओवर में चाहिए 33 रन

राजस्थान रॉयल्स को यह मुकाबला जीतने के लिए तीन ओवर में 33 रनों की जरूरत है. शिमरोन हेटमायर और रियान पराग क्रीज पर हैं.

राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 24 गेंद पर 39 रन

राजस्थान को यह मुकाबला जीतने के लिए अब भी 4 ओवर में 39 रन बनाने होंगे. क्रीज पर रियान पराग और शिमरोन हेटमायर मौजूद हैं. राजस्थान के 4 विकेट गिर चुके हैं.

जायसवाल आउट, राजस्थान को चौथा झटका 

यशस्वी जायसवाल अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं. राजस्थान को चौथा झटका लगा है. जायसवाल 50 रन के स्कोर पर नाथन एलिस की गेंद पर ऋषि धवन के हाथों कैच हो गये. नये बल्लेबाज के रूप में रियान पराग क्रीज पर आये हैं.

राजस्थान का स्कोर 100 के पार

राजस्थान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. शिमरोन हेटमायर और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर जमे हुए हैं. 12 ओवर में राजस्थान ने तीन विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola