Live Updates

PBKS Vs RR IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया, यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी

Updated:
विज्ञापन

PBKS Vs RR IPL 2022 सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने आज पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए. जवाब में राजस्थान ने 4 विकेट खोकर 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

विज्ञापन

राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से हराया 

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 189 रन बनाए. जवाब में राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारी और शिमरोन हेटमायर की तूफानी 31 रन के दम पर 19.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ राजस्थान की टीम 14 अंक हो गये हैं.

अर्धशतक बनाकर यशस्वी जायसवाल आउट

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट हो गये हैं. उन्होंने टीम के लिए शानदार 68 रन बनाए. उन्होंने 41 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाये. अर्शदीप सिंह की गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने उनका कैच पकड़ा. राजस्थान की टीम को तीसरा झटका लगा है.

जोस बटलर आउट, राजस्थान को पहला झटका

राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज जोस बटलर आउट हो गये हैं. बटलर ने 16 गेंद पर 30 रनों की पारी खेली. बटलर ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया. कगिसो रबाडा की गेंद पर भानुका राजपक्षे ने बटलर का कैच पकड़ा.

राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर आये हैं. दोनों एक बड़ी साझेदारी कर टीम को 190 के लक्ष्य तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. जोस बटलर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

पंजाब ने राजस्थान को दिया 190 रन का लक्ष्य

जॉनी बेयरस्टो के शानदार अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 190 रन का लक्ष्य दिया है. जीतेश शर्मा ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली. लखनऊ के लिए युजवेंद्र चहल ने तीन और रविचंद्रन अश्विन और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिए.

पंजाब को पांचवां झटका, लियाम लिविंगस्टोन आउट

पंजाब किंग्स को पांचवां झटका लगा है. लियाम लिविंगस्टोन आउट हो गये हैं. लिविंगस्टोन को प्रसिद्ध कृष्ण ने बोल्ड किया है. आउट होने से पहले तक लिविंगस्टोन ने 14 गेंद पर 22 रन बनाये. अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola