ePaper

PBKS vs RCB, IPL 2024: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 60 रनों से रौंदा, प्लेऑफ से किया बाहर

Updated at : 10 May 2024 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
PBKS vs RCB, IPL 2024: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 60 रनों से रौंदा, प्लेऑफ से किया बाहर

Dharamshala: Royal Challengers Bengaluru's captain Faf du Plessis and Virat Kohli celebrates the wicekt of Punjab Kings’ Liam Livingstone during an Indian Premier League (IPL) 2024 T20 cricket match between Punjab Kings and Royal Challengers Bengaluru, at HPCA Stadium, in Dharamshala, Thursday, May 9, 2024. (PTI Photo/Ravi Choudhary) (PTI05_09_2024_000382B)

PBKS vs RCB, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 58 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 60 रनों से रौंद दिया है. इस जीत ने आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है, जबकि पंजाब लगभग बाहर हो चुका है.

विज्ञापन

PBKS vs RCB, IPL 2024: पंजाब किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में जगह बनान अब आसान नहीं होगा. गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 60 रनों की करारी हार झेलने के बाद टीम की राहें अब मुश्किल हो गई हैं. धर्मशाला में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला पंजाब के लिए भारी साबित हो गया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, पंजाब की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 17 ओवर में ही ढेर हो गई. आरसीबी के गेंदबाजों ने 181 रन पर पूरी टीम को समेट दिया. इस हार ने पंजाब की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है.

विराट कोहली ने खेली कमाल की पारी

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने धमाकेदार शुरुआत की. विराट कोहली जबर्दस्त फॉर्म में थे. उन्होंन अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 47 गेंद पर 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली. कोहली ने अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए. हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी उनका भरपूर साथ नहीं दे पाए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विल जैक्स भी 12 रन बनाकर आउट हो गए. फिर रजत पाटीदार ने 23 गेंद पर 55 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के लगाए.

IPL 2024: सीजन के बीच में ही लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ सकते हैं केएल राहुल

IPL 2024: एमएस धोनी ने अपनी पेंटिंग पर ऑटोग्राफ देकर बनाया फैन का दिन, वीडियो वायरल

आरसीबी ने पंजाब को दिया 242 रनों का लक्ष्य

मामला यहीं नहीं रूका. आज आरसीबी आर-पार की लड़ाई लड़ रहा था और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कैमरुन ग्रीन ने 27 गेंद पर 5 चौके और एक छक्का की मदद से 48 रन बना डाले. उनकी इस तेज तर्रार पारी के दम पर आरसीबी ने पंजाब को जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को पहला झटका पहले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा. उसके बाद पावर प्ले में ही जॉनी बेयरस्टो 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

181 पर सिमट गई पंजाब की पारी

इसके बाद पंजाब की टीम उबर नहीं पाई और एक बाद एक लगातार झटके लगते रहे. इस बीच रिले रूसो ने 27 गेंद पर 61 रनों की पारी खेलकर टीम को थोड़ा आगे ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उनका साथ देने के लिए कोई नहीं था. शशांक सिंह ने भी 19 गेंद पर 37 रन बनाए. लेकिन एक छोर से विकेटों का गिरना लगातार जारी रहा. कप्तान सैम करन के बल्ले से 22 रन निकले. उनके बाद के बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाए. मामला यह हुआ कि पूरी टीम 17 ओवर में 181 के स्कोर पर आउट हो गई. इस जीत के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर पहुच गई है. आधिकारिक रूप से केवल मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola