Live Updates

PBKS vs LSG, IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हराया, प्वाइंट टेबल पर लंबी छलांग

Updated:
विज्ञापन

PBKS vs LSG, IPL 2022: आज पुणे के एमसीए स्टेडियम पुणे में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की एक दूसरे से भिड़ंत हुई. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए. पंजाब की टीम 20 रन से मुकाबला हार गयी.

विज्ञापन

20 रन से हारा पंजाब किंग्स

154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम आठ विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी. केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ ने मुकाबला 20 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गयी है. वहीं पंजाब की टीम नौ में से पांच मुकाबले हारकर पांचवें नंबर पर है. लखनऊ की ओर से मोहसीन खान ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए.

राहुल चाहर आउट, पंजाब को आठवां झटका 

पंजाब किंग्स को आठवां झटका लगा है. मोहसीन खान को तीसरी सफलता राहुल चाहर के रूप में मिली है. चाहर का कैच आयुष बदोनी ने पकड़ा है. इस विकेट के बाद पंजाब किंग्स की टीम काफी मुश्किल में नजर आ रही है. टीम को 12 गेंद पर 37 रन बनाने हैं.

पंजाब को सातवां झटका, रबाडा आउट

कगिसो रबाडा आउट हो गये हैं. पंजाब किंग्स को सातवां झटका लगा है. मोहसीन खान ने दूसरा विकेट चटकाया है. पंजाब जीत के लिए संघर्ष करती दिख रही है.

पंजाब को छठा झटका, बेयरस्टो आउट

जॉनी बेयरस्टो आउट हो गये हैं. पंजाब किंग्स को छठा झटका लगा है. टीम को अब भी जीत के लिए 24 गेंद में 49 रन बनाने हैं. क्रीज पर ऋषि धवन और कगिसो रबाडा हैं.

पंजाब को चौथा झटका, लिविंगस्टोन आउट

लियाम लिविंगस्टोन आउट हो गये हैं. 88 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स को चौथा झटका लगा है. लिविंगस्टोन ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए. मोहसिन खान की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने उनका कैच पकड़ा.

भानुका राजपक्षे आउट, पंजाब को तीसरा झटका

क्रुणाल पांड्या ने पंजाब किंग्स को तीसरा झटका दिया है. भानुका राजपक्षे आउट हो गये हैं. कप्तान केएल राहुल ने राजपक्षे का कैच पकड़ा. राजपक्षे सात गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने लियाम लिविंगस्टोन आये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola