MS Dhoni के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस नियम के तहत 5 साल और IPL खेलेंगे ‘माही’

MS Dhoni IPL 2023: CSK कप्तान एमएस धोनी 41 साल के हो चुके हैं और यही कारण है कि आईपीएल 2023 में उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं. हालांकि, धोनी ने अभी तक आईपीएल से संन्यास लेने के बारे में खुलकर बात नहीं की है. इस बीच पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है.
MS Dhoni IPL Retirement: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास की अटकलों के बीच एक बड़ा बयान सामने आया है. पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर ने फैंस को बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी अभी पांच साल और आईपीएल खेल सकते हैं और ऐसा आईपीएल 2023 में लागू हुए एक नए नियम के तहत संभव होगा. तो चलिए आपको बताते हैं कि धोनी के भविष्य को लेकर यह बयान किसने दिया है और क्या है वो नियम.
दरअसल, यह बयान एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 का टी20 वर्ल्ड खेल चुके और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अहम पारी खेलने वाले पूर्व ऑलराउंडर युसूफ पठान ने दी है. दिल्ली बनाम चेन्नई के मुकाबले से पहले ESPN क्रिकइन्फो के साथ बात करते हुए युसूफ पठान ने कहा कि, ‘धोनी एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 5 साल आईपीएल खेल सकते हैं.’
युसूफ पठान ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल का हवाला देकर कहा कि जब ये नियम है तो धोनी को 5 और साल खेलने में मुझे नहीं लगता कोई दिक्कत है. युसूफ ने आगे कहा कि ‘धोनी भले ही IPL में CSK के कप्तान नहीं होंगे लेकिन बतौर इम्पैक्ट प्लेयर वो खेल सकते हैं. इस तरह फैंस धोनी को बल्लेबाजी और सीएसके मेंटोर की भूमिका में भी देख सकते हैं. तो ये मत सोचिए कि धोनी अभी रिटायर हो रहे हैं. अभी काफी क्रिकेट है उनमें. ऐसा नहीं होता तो वो घूटने में दर्द के बावजूद लंबे-लंबे छक्के नहीं लगा रहे होते.’
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने आईपीएल से धोनी के संन्यास के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि, ‘वह अगले पांच साल तक और खेल सकता है. वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और अपने खेल पर मेहनत करता है. उसमें छक्के मारने की क्षमता है. जब तक उसे खेल का मजा आ रहा है और वह टीम के लिये योगदान दे रहा है, उसके अगले पांच साल तक नहीं खेलने का कोई कारण नहीं है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










