MI vs RR, IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रन से हराया, जोस बटलर ने जड़ा सीजन का पहला शतक
Mumbai: R. Ashwin of Rajasthan Royals celebrates with teammates after the wicket of N. Tilak Varma of Mumbai Indians, during match 9 of the Indian Premier League 2022 cricket tournament between the Mumbai Indians and the Rajasthan Royals, at the DY Patil Stadium in Mumbai, Saturday, April 2, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_02_2022_000222B)
MI vs RR, IPL 2022: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य दिया. राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 23 रन से हराकर अपना दूसरा मुकाबला जीता.
राजस्थान ने मुंबई को 23 रन से हराया
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गयी है. राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सीजन का पहला शतक लगाया. युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी ने दो-दो विकेट लिए.
डेनियल सैम्स आउट, मुंबई को छठा झटका
मुंबई इंडियंस को छठा झटका लगा है. डिनयल सैम्स आउट हो गये हैं. सैम्स खाता भी नहीं खोल पाए. जोस बटलर ने शानदार कैच लिया.
मुंबई इंडियंस के पांच बल्लेबाज आउट
मुंबई इंडियंस के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. टिम डेविड 1 रन बनाकर आउट हो गये हैं.
ईशान के बाद तिलक वर्मा ने भी जड़ा पचासा
ईशान किशन के बाद तिलक वर्मा ने भी मुंबई इंडियंस के लिए अर्धशतक बनाया. उन्होंने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. अपनी पारी में तिलक ने दो चौके और चार छक्के लगाए हैं.
मुंबई को तीसरा झटका, ईशान किशन आउट
ईशान किशन अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं. मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है. किशन ने 43 गेंद पर 54 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने कीरोन पोलार्ड आए हैं.
मुंबई इंडियंस के 100 रन पूरे
11 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. तिलक वर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों 40 के पार के स्कोर पर खेल रहे हैं. मुंबई के दो बल्लेबाज रोहित शर्मा और अनमोलप्रीत सिंह आउट हो चुके हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए