Live Updates

KKR vs PBKS,IPL 2022: आंद्रे रसल की आंधी में उड़ा पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की दूसरी जीत

Updated:
विज्ञापन

KKR vs PBKS, IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है. कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 137 रन पर ऑलआउट हो गयी. कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीता.

विज्ञापन

आंद्रे रसल की अर्धशतक से जीता कोलकाता

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. कोलकाता ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है. आंद्रे रसल ने धुंआधार अर्धशतक जमाया. विजयी छक्का भी रसल के बल्ले से ही आया. उन्होंने 31 गेंद में नाबाद 70 रन बनाए.

केकेआर को बैक टू बैक दो झटके 

कोलकाता नाइट राइडर्स को बैक टू बैक दो झटके लगे हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर और नितीश राण आउट हो गये हैं.

कोलकाता को दूसरा झटका, वेंकटेश अय्यर आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका, वेंकटेश अय्यर आउट हो गये हैं. अय्यर सात गेंद पर तीन ही रन बना सके. उनकी जगह बल्लेबाजी करने सैम बिलिंग्स आए हैं.

अजिंक्य रहाणे आउट, कोलकाता को पहला झटका

कोलकाता को पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आउट हो गये हैं. उन्होंने टीम के लिए 11 गेंद पर 12 रन बनाए. रहाणे रबाडा की गेंद पर आउट हुए. उनकी जगह बल्लेबाजी करने कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं.

पंजाब ने केकेआर को दिया 138 रन का लक्ष्य 

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की पूरी टीम 137 रन पर ऑलआउट हो गयी. कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 138 रनों की जरूरत है. उमेश यादव ने कोलकाता के लिए चार महत्वपूर्ण विकेट लिए.

पंजाब को नौवां झटका, रबाडा आउट

पंजाब किंग्स को 19वें ओवर में नौवां झटका लगा है. रबाडा आउट हो गये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola