KKR Vs DC, IPL 2022: कुलदीप यादव के 4 विकेट से दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मैच, केकेआर को 44 रन से हराया
KKR Vs DC, IPL 2022: मजबूत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज ऋषभ पंत की बड़ी परीक्षा होगी. तीन में दो मैच गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत की तलाश में है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दिल्ली ने केकेआर को 216 रन का लक्ष्य दिया है.
दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 44 रन से हराया
चाइनाम��न गेंदबाज कुलदीप यादव के 4 विकेट के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 44 रनों से हरा दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी बेकार चली गयी. 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर 171 रन पर ऑलआउट हो गयी. पूरी टीम 19.4 ओवर में ही सिमट गयी. इससे पहले दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने शानदार अर्धशतक लगाए.
केकेआर के 8 बल्लेबाज आउट
कुलदीप यादव ने कोलकाता नाइट राइडर्स को चार झटके दिये. कोलकाता की पारी लड़खड़ा गयी है. आठ बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं. रसीख सलाम और आंद्रे रसल क्रीज पर मौजूद हैं. कोलकाता को 20 गेंद पर जीत के लिए 65 रनों की जरूरत है.
केकेआर पांचवां झटका, सैम बिलिंग्स आउट
सैम बिलिंग्स के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स को पांचवां झटका लगा है. बिलिंग्स 9 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए.
केकेआर को चौथा झटका, श्रेयस अय्यर आउट
श्रेयस अय्यर अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथा झटका लगा है. श्रेयस अय्यर ने 33 गेंद पर 54 रन बनाए. अपनी कप्तानी पारी में उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए. अय्यर को कुलदीप यादव ने आउट किया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने सैम बिलिंग्स आए हैं.
नितीश राणा आउट, केकेआर को तीसरा झटका
कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरा झटका लगा है. नितीश राणा आउट हो गये हैं. नितीश राणा 20 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. ललित यादव ने राणा को आउट किया है.
अजिंक्य रहाणे आउट, कोलकाता को दूसरा झटका
कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा है. अजिंक्य रहाणे आउट हो गये हैं. उन्होंने टीम के लिए आठ रन बनाए. रहाणे के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए