ePaper

IPL 2020: KKR की SRH पर जीत के बाद ऐसी है पॉइंट टेबल, औरेंज और पर्पल कैप की पूरी डिटेल जानिए

Updated at : 27 Sep 2020 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020:  KKR की SRH पर जीत के बाद ऐसी है पॉइंट टेबल, औरेंज और पर्पल कैप की पूरी डिटेल जानिए

IPL 2020, SRH vs KKR, IPL 2020 points table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आठवां मैच शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला गया. इसमें केकेआर ने एसआरएच को 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच से पहले तक दोनों ही टीमों को अपनी पहली जीत का इंतजार था, क्योंकि दोनों ही टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

IPL 2020, SRH vs KKR, IPL 2020 points table: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आठवां मैच शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला गया. इसमें केकेआर ने एसआरएच को 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच से पहले तक दोनों ही टीमों को अपनी पहली जीत का इंतजार था, क्योंकि दोनों ही टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.

एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 142 रन बनाए, जिसके जवाब में कोलकाता ने 18 ओवर में ही 7 विकेट रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. मैच के हीरो केकेआर के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल रहे जिन्होंने नाबाद 70 रन की पारी खेली. इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता के 2 अंक हो गए है. टॉप 4 की टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. केकेआर अब पांचवे पायदान पर पहुंच गई है. वहीं दो हार के बाद सीएसके 6वें पायदान पर खिसक गई है जबकि आरसीबी सातवें पायदान पर पहुंच गई है वहीं हैदराबाद अब आखिरी पायदान पर आ गई है और उसे अभी भी पहली जीत का इंतजार है.

औरेंज-पर्पल कैप का हाल

सीएसके के फाफ डु प्लेसिस के पास अभी भी औरेंज कैप है. डु प्लेसिस तीन मैचों में दो अर्धशतक के साथ 173 रन बनाए है. वहीं दूसरे स्थान पर आईपीएल-2020 के पहले शतकवीर केएल राहुल हैं, जबकि तीसरे पर उन्हीं के साथी मयंक अग्रवाल (किंग्स इलेवन पंजाब) है. चौथे पायदान पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं. वहीं मनीष पांडे इस मैच के बाद पांचवे पायदान पर आ गए है. पांडे ने दो मैचों में 85 रन बनाए हैं. बात अगर पर्पल कैप की करें तो यह अभी भी कगिसो रबाडा के पास है. उन्होंने 2 मैचों में पांच विकेट झटके हैं. वहीं टॉप पांच में हैदराबाद और कोलकाता का कोई भी खिलाड़ी नहीं है.

पॉइंट टेबल का हाल

टीममैच खेलेजीतेहारेनो रिजल्टनेट रन रेटप्वॉइंट्स
दिल्ली कैपिटल्स22001.14
किंग्स इलेवन पंजाब21102.4252
मुंबई इंडियंस21100.9932
राजस्थान रॉयल्स11000.82
कोलकाता नाइट राइडर्स2110-0.7672
चेन्नई सुपर किंग्स3120-0.842
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर2110-2.1752
सनराइजर्स हैदराबाद2020-0.730

आज का मैच

आईपीएल 2020 का 9वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज शाम 07:30 बजे से शारजांह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान ने इस सीज़न का अपना पहला मैच भी इसी मैदान पर खेला था. सीएसके के खिलाफ इस मैच में 33 छक्के और 18 चौके लगे थे. ऐसे में एक बार फिर शारजांह में चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है. राजस्थान की टीम में जहां स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज़ हैं. वहीं पंजाब की टीम में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, क्रिस गेल और जेम्स नीशम जैसे खिलाड़ी हैं

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola