SRH vs PBKS: हैदराबाद की पिच का हाल, बल्लेबाजी चुस्त या गेंदबाजों का कहर? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
SRH vs PBKS Pitch Report and Head to Head Record.
IPL 2025 SRH vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2025 का 27वां मुकाबला आज हैदराबाद में SRH और PBKS के बीच खेला जाएगा. SRH ने 286 रन के साथ सीज़न की धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद चार मैच लगातार हार चुकी है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी रणनीति विफल रही है और टीम लय में नजर नहीं आ रही है. वहीं पंजाब किंग्स ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और चार में से तीन मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच शाम 7 बजे शुरू होने वाले मुकाबले से पहले आइये जानते हैं पिच, मौसम और हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहने वाला है.
IPL 2025 SRH vs PBKS Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच आईपीएल 2025 का 27वां मुकाबला शनिवार, 12 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम को 7.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों का अब तक का सफर बिल्कुल विपरीत रहा है. SRH, जिन्हें इस सीजन की सबसे मजबूत टीमों में से एक माना जा रहा था, उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है. उन्होंने पहले मैच में 286 रन बनाकर धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद लगातार चार मुकाबले हार चुके हैं. टीम की जरूरत से ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी रणनीति अब तक सफल नहीं रही है. पिछले तीन मैचों में उनके स्कोर क्रमशः 163, 120 और 152 रहे हैं. वहीं पंजाब किंग्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रन से हराया और चार मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं. SunRisers Hyderabad vs Punjab Kings.
हैदराबाद के लिए समस्या उसका शीर्षक्रम साबित होता जा रह है. ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं, वहीं ईशान किशन भी फॉर्म में नहीं हैं. गेंदबाजी में भी स्थिति खराब है — SRH का इकॉनमी रेट (10.73) और बॉलिंग एवरेज (41.47) पूरे टूर्नामेंट में सबसे खराब है. कप्तान पैट कमिंस भी महंगे साबित हुए हैं और टीम के पास कोई गुणवत्ता वाला स्पिनर नहीं है. वहीं पंजाब के लिए खास बात यह है कि मार्कस स्टॉयनिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े नामों के ज्यादा योगदान के बिना ही टीम जीत दर्ज कर रही है. हर मैच में कोई नया खिलाड़ी हीरो बनकर उभर रहा है.
SRH vs PBKS Head to Head Record: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से सनराइजर्स ने 16 और पंजाब ने 7 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मुकाबला टाई नहीं हुआ है और न ही कोई मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ है. इन दोनों के बीच पहला मुकाबला 19 अप्रैल 2013 को खेला गया था, जबकि आखिरी मैच 19 मई 2024 को हुआ था. आंकड़ों के लिहाज से तो हैदराबाद का पलड़ा भारी दिख रहा है.
SRH vs PBKS Pitch Report: पिच रिपोर्ट- राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
इस मैदान पर इस सीजन में बल्लेबाजों को खासा फायदा मिलता है. अब तक इस मैदान पर कुल 80 मैच खेले गए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 मैच और लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 मैच जीते गए हैं. इसके साथ ही इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 286 रन का ही रहा है, जो एसआरएच के पहले मैच में बना था. जबकि न्यूनतम स्कोर 80 है. पहली पारी का औसत स्कोर 163 है, लेकिन इस मैदान पर बड़े स्कोर की ही उम्मीद की जाती है.
हालांकि SRH ने पहले मैच में भले ही सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बनाया है, लेकिन पिछले कुछ मैचों में स्कोर कम हो रहे हैं. बात अगर पिछले 10 मैचों की करें तो औसत फर्स्ट इनिंग स्कोर 213 रन रहा है, जो आईपीएल के सबसे हाई-स्कोरिंग मैदानों में से एक है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने इनमें से 60% मैच जीते हैं. हालांकि पिछला मैच लो-स्कोरिंग रहा था, लेकिन वह एक अपवाद माना जा रहा है.
SRH vs PBKS Hyderabad Weather Update: हैदराबाद मौसम अपडेट
मौसम की बात करें तो हैदराबाद में आज का दिन गर्म रहने वाला है. पूरे मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि खिलाड़ियों को उमस भरे माहौल में खेलने के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि हवा में नमी का स्तर थोड़ा अधिक रहेगा. तापमान की बात करें तो आज दिन के समय अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में यह घटकर करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. कुल मिलाकर, मैच के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल रहेगा, लेकिन खिलाड़ियों को गर्मी और उमस के चलते अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ सकती है. मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.
IPL 2025 SRH vs PBKS टीम स्क्वाड
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनीकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, एडम ज़म्पा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, ज़ीशान अंसारी, वियान मुल्डर, कमिंदु मेंडिस, राहुल चाहर, अथर्व ताइड़े, ईशान मालिंगा.
पंजाब किंग्स (PBKS): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टॉइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सुर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाक, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश.
गुजरात टाइटंस के लिए आई बुरी खबर, दिन में 800 पुशअप्स लगाने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर
‘अबे मेरा क्या ले रहा है? वो ले…’ रोहित शर्मा का वही अंदाज, आंधी के बीच तूफान बने बोल्ट, देखें Video
शर्म, अफसोस, फक्र…; मोहम्मद रिजवान ने तोड़ी चुप्पी, अंग्रेजी के बवाल पर दिया जवाब, देखें Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










