ePaper

Watch Video: 'झूमे जो पठान…' गाने पर किंग कोहली और किंग खान का डांस नहीं देखा तो क्या देखा

Updated at : 23 Mar 2025 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025 Opening Ceremony: Shahrukh Khan and Virat Kohli dance

IPL 2025 Opening Ceremony: Shahrukh Khan and Virat Kohli dance

IPL 2025 Opening Ceremony: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और क्रिकेट के किंग विराट कोहली के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. आईपीएल 2025 के ओपनिंग सेरेमनी में दोनों ने झूमे जो पठान गाने पर शानदार डांस किया.

विज्ञापन

IPL 2025 Opening Ceremony: शनिवार को कोलकाता में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का रंगारंग आगाज हुआ. कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले से पहले बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने महफिल लूट ली. उन्होंने न खुद स्टेज पर डांस किया, बल्कि किंग विराट कोहली और रिंकू सिंह को भी अपने साथ नचाया. कोहली ने शाहरुख के साथ ‘झूमे जो पठान’ गाने पर शानदार डांस कर अपने फैंस को भी झूमने पर मजबूर कर दिया. शाहरुख खान और रिंकू सिंह ने ‘लुट पुट्ट गया’ गाने पर डांस किया.

श्रेया घोषाल के गाने पर झूमने लगे दर्शक

शाहरुख खान केकेआर के कॉ-ऑनर भी हैं. उनके प्रभावशाली भाषण के बाद भीड़ में जोश भर गया. सभी उनके साथ केकेआर के नारे लगा रहे थे. तभी स्टेज पर इंट्री मारी स्टार सिंगर श्रेया घोषाल ने. उन्होंने अपना गाना ‘मेरे ढोलना’ गाया, जिसपर फैंस ने जमकर डांस किए. इसके बाद श्रेया ने ‘कर हर मैदान फतेह’ से पहले ‘घूमर’ गाना गाया. फैन्स भी उनके साथ गा रहे थे. उसके बाद श्रेया ने ‘सामी सामी’ गाने पर समां बांध दी. लाइट इफेक्ट और श्रेया की मधुर आवाज इसे एक शानदार शो बना रही थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी का भी रहा जलवा

श्रेया घोषाल का परफॉरमेंस समाप्त होते ही स्टेज पर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी आती हैं. उनके आने से पहले, प्रतिष्ठित आईपीएल संगीत बजाया जाता है. लाइट्स जलती हैं और दिशा सिल्वर ड्रेस में ‘पागोल’ गाने पर डांस करके मंच पर आग लगा देती हैं. इसके बाद ग्लोबल सुपर स्टार करण औजला का परफॉरमेंस होता है और मेजबान शाहरुख खान एक बार फिर माइक हाथ में लेकर मंच पर आते हैं. तभी वह झण आता है कि करोड़ों दिलों के धड़कर विराट कोहली और रिंकू सिंह उनके साथ स्टेज पर डांस करते हैं.

कोहली के डांस ने दर्शकों को झूमाया

डांस से पहले शाहरुख, रिंकू और कोहली के बीच कुछ मजेदार बातचीत होती है. उसके बाद शाहरुख के अनुरोध पर पहले रिंकू ने उनके साथ डांस किया और बाद किंग कोहली ने महफिल लूट ली. दोनों ने ‘झूमे जो पठान’ गाने पर डांस किया और प्रशंसक पागल हो गए. पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा. मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मेजबान केकेआर को 175 के स्कोर पर रोक दिया.

ये भी पढ़ें…

भगवान इंद्र को पसंद आया आईपीएल का खेल, 90% बारिश की भविष्यवाणी हुई फेल

बिना बैटिंग किए विराट कोहली ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, इस क्लब में होंगे शामिल

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola