35.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

ऑरेंज कैप की रेस में रोहित शर्मा ने लगाई बड़ी छलांग, जानें किस स्थान पर हैं काबिज

IPL 2024 का 33वां मुकाबला चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. मुंबई इंडियंस की टीम के तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑलराउंडर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया. रोहित शर्मा ने ऑरेंज कैप की रेस में बड़ी छलांग लगाई. रोहित शर्मा इसके साथ ही ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

IPL 2024 का 33वां मुकाबला चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. मुकाबले में एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) की टीम के तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑलराउंडर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया. मैच में सूर्या का बल्ला खूब बोला. बल्लेबाजी के दौरान रोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 36 रन बनाए. 36 रन बनने के साथ ही रोहित शर्मा ने ऑरेंज कैप की रेस में बड़ी छलांग लगाई. रोहित शर्मा इसके साथ ही ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.  वहीं मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल ओर दो अंक के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं पंजाब किंग्स सात मैच में पांच हार और दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर नौवें स्थान पर फिसल गई है. हार के साथ पंजाब टीम की आईपीएल 2024 सीजन के सुपर-4 में वापसी की राह काफी मुश्किल हो गई है. चलिए जानते हैं आईपीएल 2024 सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में कौन-कौन सा खिलाड़ी टॉप-10 में है शामिल.

IPL 2024: रोहित बने मुंबई इंडियंस के सिक्सर किंग

आईपीएल में मुंबई के तरफ से खेलते हुए रोहित शर्मा ने सबसे अधिक छक्के जड़े है. मुंबई इंडियंस के तरफ से छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा पहले स्थान पर काबिज है. उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 224 छक्के जड़े हैं. वहीं उनके नीचे दूसरे स्थान पर किरोन पोलार्ड हैं. उन्होंने मुंबई के तरफ से खेलते हुए 223 छक्के जड़े हैं. जो रोहित शर्मा से एक कम है. तीसरे स्थान पर हार्दिक पांड्या हैं. हार्दिक ने  105 छक्के जड़े हैं. इस सूची में चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन शामिल हैं. ईशान किशन ने मुंबई के तरफ से खेलते हुए 103 छक्के छक्के जड़े हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव इस सूची में पांचवें स्थान पर काबिज हैं.सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के तरफ से खेलते हुए 98  छक्के जड़े हैं.
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के
224 छक्के – रोहित शर्मा
223 छक्के – किरोन पोलार्ड
105 छक्के – हार्दिक पांड्या
103 छक्के – ईशान किशन
98  छक्के – सूर्यकुमार यादव

IPL 2024: आईपीएल में सबसे अधिक रन बनने वाले चौथे खिलाड़ी बने रोहित

रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल में खेलते हुए 6508 रन बनाए हैं. वहीं इस सूची में पहले स्थान पर आरसीबी टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं. विराट ने आईपीएल में अभी तक 7624 रन बना लिए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर शिखर धवन 6769 रन के साथ काबिज है.  बात करें डेविड वॉर्नर की तो, डेविड वॉर्नर इस सूची में तीसरे स्थान पर  6563 रन के साथ काबिज हैं.
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली – 7624 रन
शिखर धवन – 6769 रन
डेविड वॉर्नर – 6563 रन
रोहित शर्मा – 6508 रन

IPL 2024: ऑरेंज कैप टॉप-10 लिस्ट

TEAMMATCHINNRUN4S6SSR
Virat Kohli773613514147.34
Riyan Parag773182220161.42
Rohit Sharma772973018164.08
Sunil Narine662762620187.75
Sanju Samson772762711155.05
Shubman Gill77263219151.14
Heinrich Klaasen66253924199.21
Jos Buttler662502210147.92
Shivam Dube662422015163.51
Sai Sudharsan77238253127.95

IPL 2024 Points Table

Team
P
W
L
NR
Point
NRR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें