ePaper

IPL 2024 नहीं खेल पायेंगे रॉबिन मिंज, पहले चरण में टीम से हुए बाहर

Updated at : 19 Mar 2024 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024 नहीं खेल पायेंगे रॉबिन मिंज

IPL 2024 नहीं खेल पायेंगे रॉबिन मिंज

IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है. इसे लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है. सभी टीमें अपनी प्लेइंग इलेवन बनाने में जुटी हुई है. अब एक बुरी खबर सामने आ रही है. रॉबिन का आईपीएल के पहले चरण से बाहर हो गए है.

विज्ञापन
IPL 2024 से बाहर हुए रॉबिन मिंज

22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत होने जा रही है. इसे लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है. सभी टीमें अपनी प्लेइंग इलेवन बनाने में जुटी हुई है. इस सीजन में कई नए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवायेंगे. झारखंड से भी तीन युवा खिलाड़ियों का चयन आईपीएल के इस सीजन के लिए किया था. इसमें सबसे चर्चित नाम था देश के पहले IPL खेलने वाले ट्राइबल प्लेयर रॉबिन मिंज का. रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस की टीम ने खरीदा था. गुजरात ने रॉबिन की शानदार बल्लेबाजी और उनके लंबे छक्कों को देखते हुए उनके ऊपर 3.60 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. लेकिन अब एक बुरी खबर सामने आ रही है. रॉबिन का आईपीएल के पहले चरण से बाहर हो गए है.

जी हां, वह आईपीएल का पहला चरण नहीं खेल पायेंगे. इसके पीछे की वजह उनका चोटिल होना बताया जा रहा है.  बताया जा रहा है कि दरअसल कुछ दिनों पहले ही रॉबिन मिंज का उनकी सुपर बाइक कावासाकी से एक्सीडेंट हो गया था. लेकिन वह एक्सीडेंट के बाद पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकें हैं. शायद यही वजह है कि टीम में उनका चयन पहले चरण में नहीं किया जा सका. इस खबर से उनके चाहने वाले काफी परेशान हैं. हर कोई रॉबिन मिंज को आईपीएल में लंबे छक्के लगाते हुए देखना चाहते थे. लेकिन अब सभी को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. आपको बता दें कि रॉबिन मिंज विकेटकीपर होने के साथ-साथ बांए हाथ के बल्लेबाज हैं. यहां तक कि धोनी भी उनकी बल्लेबाजी की जमकर तारीफ कर चुके हैं. रॉबिन मिंज को रांची का क्रिस गेल कहा जाता है क्योंकि मैदान पर छक्के लगाना उन्हें बेहद पसंद है. रोबिन के पिता रांची एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola