IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब को 21 रन से हराया, निकोलस पूरन की कप्तानी में जीता पहला मैच

Updated:
विज्ञापन
IPL 2024, LSG vs PBKS

IPL 2024, LSG vs PBKS

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रनों से हरा दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ की यह पहली जीत है. शनिवार को निकोलस पूरन टीम की कप्तानी कर रहे थे. केएल राहुल इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे थे.

विज्ञापन

IPL 204, LSG vs PBKS: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत का खाता खोल दिया है. लखनऊ को पहली जीत निकोलस पूरन की कप्तानी मिली. शनिवार को लखनऊ ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 11 में पंजाब किंग्स को 21 रनों से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने जीत के लिए पंजाब को 200 रनों का लक्ष्य दिया था. पहली पारी में एकाना स्टेडियम का यह सर्वोच्च स्कोर था. पंजाब की टीम 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सकी. पंजाब की ओर से टॉस स्कोरर कप्तान शिखर धवन रहे. उन्होंने 50 गेंद पर 70 रनों की पारी खेली. उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के साथ पहले विकेट के लिए 102 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. लेकिन बेयरस्टो के आउट होने के बाद पंजाब की पारी लड़खड़ा गई. बेयरस्टो 29 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए. लियाम लिविंगस्टोन ने 17 गेंद पर 28 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए.

IPL 2024: कृणाल पांड्या ने की कमाल की बल्लेबाजी

पहली पारी की बात करें तो कृणाल पंड्या की आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ आठ विकेट पर 199 रन बनाए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 38 गेंद में 54 रन बनाए. जबकि कार्यवाहक कप्तान निकोलस पूरन ने 21 गेंद में 42 रन की बेहरीतरीन पारी खेली. कृणाल ने दो छक्के और चार चौके लगाकर 22 गेंद में 43 रन बनाए और टीम को दो सौ के करीब पहुंचाया. केएल राहुल आज टीम की कप्तानी नहीं कर रहे थे. क्षेत्ररक्षण के दौरान वह मैदान में नहीं थे.

IPL 2024: निकोलस पूरन की शानदार कप्तानी

निकोल पूरन को कप्तानी सौंपकर केएल राहुल इस मैच में ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेल रहे थे. बल्लेबाजी में राहुल कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए. उन्होंने कैगिसो रबाडा की गेंद पर लेग साइड में फ्लिक किया और हर्षल पटेल ने दूर से भागते हुए गेंद को पकड़कर थ्रो फेंका लेकिन राहुल बाल बाल बच गए. राहुल इस जीवनदान का कोई फायदा नहीं उठा पाए. राहुल ने अर्शदीप को छक्का लगाया और अगली गेंद पर चौका भी जड़ा. अर्शदीप ने हालांकि उन्हें बैकवर्ड प्वाइंट पर जॉनी बेयरस्टो के हाथों लपकवाकर उनकी नौ गेंद में 15 रन की पारी का अंत किया.

IPL 2024: पडिक्कल फिर हुए फेल

देवदत्त पड्डिकल ने दो चौके लगाए, लेकिन सैम कुरेन की गेंद पर विकेट गंवा बैठे. मार्कस स्टोइनिस (19 रन) ने दो छक्के लगाए, लेकिन राहुल चाहर की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद पूरन मैदान पर उतरे और चाहर को दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन बटोरे. डिकॉक ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. डिकॉक को अर्शदीप ने विकेट के पीछे जितेश शर्मा के हाथों लपकवाया. पूरन को रबाडा ने आउट किया. लेकिन कृणाल ने आते ही हाथ खोलकर खेलना शुरू किया और टीम को मजबूत स्कोर दिया.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola