ePaper

IPL 2024: CSK vs GT मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

Updated at : 10 May 2024 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: CSK vs GT

IPL 2024: CSK vs GT

IPL 2024 का 59वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. होने वाले रोमांचक मुकाबले से पहले चलिए जानते हैं, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11.

विज्ञापन

IPL 2024 का 59वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए सात बजे मैदान में आएंगे. बात करें दोनों टीमों के इस सीजन में प्रदर्शन की तो, चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा रहा है. टीम इस सीजन में अपनी जगह प्लेऑफ में बनाने के बिल्कुल करीब हैं. टीम ने इस सीजन में अभी तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम को छह मुकाबलों में जीत और पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. छह जीत और पांच  हार के साथ चेन्नई इस पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर काबिज है. वहीं बात करें गुजरात टाइटंस टीम का तो इस सीजन में गुजरात टाइटंस टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है.  टीम ने अभी तक इस सीजन में कुल 11 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम को चार मुकाबलों में जीत और सार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. चार जीत और सात हार के साथ गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल पर आखिरी यानी कि 10वें स्थान पर काबिज है. चेन्नई को आज अपनी सातवीं जीत की तलाश होगी. तो होने वाले रोमांचक मुकाबले से पहले चलिए जानते हैं, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2024: हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो दोनों टीमों ने बराबर मैच जीते हैं. अभी तक दोनों टीमों ने कुल पांच मुकाबले खेले है. जिसमें से तीन मुकाबले जीटी ने अपने नाम किए हैं. वहीं तीन मुकाबलों में सीएसके ने जीत दर्ज की है. आज दोनों टीम अपना सातवां मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतर रही है. तो चलिए देखते हैं इस मुकबले में किस टीम को जीत मिलती है और किस टीम को हार का सामना करना पड़ता है.
2024- सीएसके 63 रन से जीती
2023- सीएसके 5 विकेट से जीती
2023- सीएसके 15 रन से जीती
2023 – जीटी 5 विकेट से जीता
2022 – जीटी 7 विकेट से जीता
2022 – जीटी 3 विकेट से जीता

IPL 2024: मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. शाम तक, अहमदाबाद में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि वास्तविक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस का अनुभव होगा. आर्द्रता का स्तर लगभग 41% रहने की उम्मीद है. रिपोर्ट देखकर ये कहा जा सकता है कि सभी क्रिकेट प्रेमियों को एक बिना रुकावट वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है.

IPL 2024: पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच गेंदबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस पिच की मदद मुख्य तौर पर तेज गेंदबाजों को मिलती है. वहीं दूसरी पारी में यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए थोड़ी कारगर साबित होती है. इस मैदान में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

IPL 2024: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, जोश लिटिल/अज़मतुल्लाह उमरजई, आर साई किशोर/संदीप वारियर (12वां खिलाड़ी)

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, रिचर्ड ग्लीसन, सिमरजीत सिंह (12वां खिलाड़ी)

IPL 2024: गुजरात टाइटंस टीम

शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर, बीआर शरथ

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola