ePaper

IPL 2024: डुप्लेसिस ने बताई कहां हुई चूक, कैसे फिसला हाथ से मैच

Updated at : 03 Apr 2024 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: RCB

IPL 2024: RCB

IPL 2024 का कल 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स खेला गया. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने शानदार जीत दर्ज की. मैच के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टीम के हार के पीछे की वजह बताई.

विज्ञापन

IPL 2024 का कल 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स खेला गया. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने शानदार जीत दर्ज की. मुकाबले में एक बार फिर मयंक यादव ने अपना जलवा बिखेरा. दूसरे मुकाबले में भी उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. इस सीजन में मयंक यादव की गेंदबाजी कहर बरपा रही है. तेज गेंदबाजी के दम पर मयंक यादव सभी टीम के छक्के छुड़ा रहे हैं. बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में मयंक ने आरसीबी के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. मैच के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टीम के हार के पीछे की वजह बताई. उन्होंने कहा, हमें दो कैच छोड़ने भारी पड़ गए. लखनऊ के लिए क्विंटन डी कॉक ने शानदार प्रदर्शन किया. आरसीबी ने डिकॉक का कैच छोड़ दिया था.

IPL 2024: डुप्लेसिस ने बताया हार का कारण

फाफ डुप्लेसिस ने मैच के बाद हार का कारण बताया. उन्होंने कहा, ‘हमें दो बहुत ही अच्छे खिलाड़ियों का कैच छोड़ना भारी पड़ गया. क्विंटन डी कॉक जब 25-30 रन बनाकर खेल रहे थे और निकोलस पूरन जब दो रन बनाकर खेल रहे थे. हमने 60-65 रन अतिरिक्त दे दिए. इस तरह की गलतियां आपको भारी पड़ जाती हैं. हमारी बॉलिंग भी बहुत अच्छी नहीं है.’

IPL 2024: मयंक ने झटके तीन विकेट

मैच के दौरान तेज गेंदबाज मयंक यादव ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. गेंदबाजी के दौरान उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार और कैमरून ग्रीन जैसे घटक बल्लेबाजों को आउट किया. मयंक ने इस से पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी कमाल की गेंदबाजी की थी. अहम बात यह भी है कि वे अभी डेब्यू सीजन में खेल रहे हैं. उन्हें लगातार दो मैचों में दो बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला.

IPL 2024: लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दर्ज की जीत

बता दें, मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने शानदार जीत दर्ज की है.  लखनऊ के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के 81 रनों की पारी काम कर गई. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का लक्ष्य आरसीबी को दिया. लेकिन लखनऊ का कोई और बल्लेबाज पिच पर टिककर नहीं खेल पाया. 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को पावरप्ले में तीन झटके लगे. स्टार विराट कोहली भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सलामी बल्लेबाज के तौर पर 16 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान फाफ डु प्लेसिस 13 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए. ग्लेन मैक्सवेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह बिना खाता खोले मयंक यादव की गेंद पर आउट हो गए.

IPL 2024: बैंगलोर की लगातार दूसरी हार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की इस सीजन में लगातार दूसरी हार रही. उसे लखनऊ से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने सात विकेट से हराया था. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने छह विकेट से हराया था. आरसीबी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की थी. अगर पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो आरसीबी 9वें स्थान पर है. उसके पास महज दो पॉइंट्स हैं.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola