IPL 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को मैच से पहले कोच ड्वेन ब्रावो ने दी यह अनमोल सलाह

IPL 2024 : ड्वेन ब्रावो ने सीएसके के गेंदबाजों को बताया कि वे अपने योर्कर पर भरोसा करें, क्योंकि इसी की मदद से वे करियर में आगे बढ़ सकते हैं.
IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग के आज के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाना है. इस मैच से पहले सीएसके के गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो ने बाॅलिंग के बारे में काफी बातचीत की. ब्रावो ने गेंदबाजी में योर्कर के महत्व और अपने पसंदीदा गेंदबाजों पर भी बात की. ब्रावो ने बताया कि किस तरह सीएसके आईपीएल में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की टीम बन सकती है.
चेन्नई की टीम लखनऊ से लेगी हार का बदला
आज चेन्नई के चेपाॅक स्टेडियम में पांच बार की विजेता सीएसके और एलएसजी की टीम भिड़ेगी और एक दूसरे को हराने की पुरजोर कोशिश करेगी. 19 तारीख को लखनऊ में खेले गए मैच में सीएसके को एलएसजी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. अभी सीएसके अंकतालिका में चौथे नंबर पर है, जबकि लखनऊ की टीम पांचवें नंबर पर है.
ब्रावो ने बताया योर्कर का महत्व
ब्रावो ने आईपीएल के अधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा है कि किसी भी तेज गेंदबाज के लिए योर्कर सबसे महत्वपूर्ण है. बिना योर्कर गेंद के कोई भी पेसर ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकता है. टी-20 के फाॅर्मेट में कई पेसर हिट हुए हैं, जिनमें ब्रावो ने जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा,मथिसा पथिराना और अपना भी जिक्र किया. ब्रावो ने कहा कि बुमराह, मलिंगा, पथिराना और मैंने भी टी-20 फाॅर्मेट में योर्कर का खूब उपयोग किया है, साथ ही उसमें विविधता भी लाई है.
पथिराना और मुस्तफिजुर हैं खास
ब्रावो ने कहा कि अगर गेंदबाज को अपने योर्कर पर भरोसा ना हो, तो वह निराश हो जाता है. इसलिए जरूरी यह है कि गेंदबाज नेट प्रैक्टिस के दौरान अधिक से अधिक योर्कर करें. अच्छा योर्कर गेंदबाज के भरोसे को बढ़ाता है. सीएसके की गेंदबाजी ट्रेनिंग सेशन के दौरान मैं योर्कर पर फोकस करता हूं. पथिराना अच्छा योर्कर फेंकता है और मैच के दौरान वो इसका उपयोग करता है. मुस्तफिजुर रहमान भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और मेरे खास है. उन्होंने काफी विकेट चटकाए हैं. उन्हें ज्यादा ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है, उनके अंदर प्राकृतिक गुण हैं, बस एक मार्गदर्शन की जरूरत होती है.
Also Read : IPL 2024: CSK vs LSG मैच से पहले जानें, चेन्नई के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










