ePaper

GT vs CSK Fantasy 11: चेन्नई और गुजरात के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां देखें बेस्ट फैंटसी11 टीम

Updated at : 23 May 2023 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
GT vs CSK Fantasy 11: चेन्नई और गुजरात के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां देखें बेस्ट फैंटसी11 टीम

आईपीएल 2023 अब अपने आखिरी मोड़ पर आ चुका है. इस सीजन का पहला प्लेऑफ मुकाबला 23 मई को मंगलवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा.

विज्ञापन

आईपीएल 2023 अब अपने आखिरी मोड़ पर आ चुका है. इस सीजन का पहला प्लेऑफ मुकाबला 23 मई को मंगलवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह कांटे की टक्कर चेन्नई के होम ग्राउंड एम ए चिंदबरम स्टेडियम में होगा. एक ओर गुजरात के लिए यह सीजन कमाल का रहा है टीम ने 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने भी पूरे सीजन अपना जलवा दिखाया है और टीम 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची है. इस मुकाबले को जो भी टीम जीतेगी वह आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले आज हम आपको बेस्ट फैंटसी11 टीम के बारे में बताएंगे.

पिच रिपोर्ट

चेन्नई की एम ए चिंदबरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबजों को यहां खूब फायदा मिलता है. लेकिन इससे साथ साथ यहां स्पिनर भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं. इस पिच पर जमकर रन भी बनते हैं. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

कब और कहां देखें लाइव

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 के प्लेऑफ का पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

चेन्नई और गुजरात की बेस्ट फैंटसी 11 टीम

विकेटकीपर: डेवोन कॉनवे

बल्लेबाज: शुभमन गिल, केन विलियमसन, रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान)

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, ड्वेन प्रीटोरियस

गेंदबाज: मोहम्मद शमी, राशिद खान (कप्तान), अल्जारी जोसेफ

चेन्नई और गुजरात की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स –  रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, बेन स्टोक्स, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह/तुषार देशपांडे

गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल, साई सुदर्शन / रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, (कप्तान), राहुल तेवतिया, राशिद खान, शिवम मावी, आर साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी

Also Read: RCB vs GT: कोहली ने शतक जड़ आईपीएल में बनाया ‘विराट’ रिकॉर्ड, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola