ePaper

CSK vs GT Final: आज भी होगी बारिश! तो कौन बनेगा IPL 2023 का चैंपियन, जानिए यहां

Updated at : 29 May 2023 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
CSK vs GT Final: आज भी होगी बारिश! तो कौन बनेगा IPL 2023 का चैंपियन, जानिए यहां

IPL Final: अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को लगातार हो रही बारिश के कारण नहीं खेला जा सका. ऐसे में इस मैच का निर्णय रिजर्व डे पर किया जा सकता है. हालांकि अगर रिजर्व डे के दिन भी अगर बारिश जारी रही तो कौन बनेगा चैंपियन जानिए यहां.

विज्ञापन

CSK vs GT IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार (28 मई) को खेला जाना था, लेकिन अहमदाबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण मैच नहीं खेला जा सका और रिजर्व डे पर शिफ्ट कर दिया गया. फैंस के मन में बड़ा सवाल यह भी है कि अगर बारिश रिजर्व डे के दिन भी नहीं मैच को बिगाड़ती है तो विजेता कौन बनेगा? बता दें कि बारिश के कारण रिजर्व डे के दिन भी मैच नहीं खेला जा सका तो फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगेगा.

रिजर्व डे के दिन भी हुई बारिश तो कौन बनेगा चैंपियन 

जी हां, नियम के अनुसार, बारिश की वजह से अगर मुकाबला दोनों दिन नहीं खेला जा सका तो गुजरात टाइटंस को अंक तालिका में टॉप पर रहने के कारण विजेता घोषित कर दिया जायेगा. लीग मुकाबलों में गुजरात ने अपने 14 में 10 मैचों में जीत दर्ज कर 20 अंक हासिल किये थे. रविवार को मुकाबला अगर रात 9.35 बजे तक शुरू हो जाता है तो मैच के ओवर्स में कटौती नहीं की जायेगी. वहीं, अगर मैच देर रात 12.06 तक शुरू होता है तो मुकाबला 5 ओवर्स का कर दिया जायेगा.


CSK vs GT मौसम का हाल

एक्यूवेदर के अनुसार, मैच से ठीक पहले (शाम 5 और 6 बजे) बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन शाम को स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है. शाम 7 बजे तक आसमान साफ होने की उम्मीद है. दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन शाम में हल्की बारिश की होने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि गुजरात में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में फैंस को एक बार फिर निराशा हाथ लग सकती है.

Also Read: IPL 2023 Final Live Streaming: चेन्नई और गुजरात के बीच होगी खिताबी भिड़ंत; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola