CSK vs RR Playing 11: आज चेन्नई और राजस्थान में होगी भिड़ंत, मैच से पहले यहां जानें प्लेइंग 11 और लाइव डिटेल्स

Published by : Saurav kumar Updated At : 12 Apr 2023 7:13 AM

विज्ञापन

CSK vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 17वां मुकाबला आज (12 अप्रैल) चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच सीएसके के होम ग्राउंड एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

विज्ञापन

Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें मुकाबले में (12 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में होगा. दोनों टीमें आईपीएल के इस सीजन में कमाल की फॉर्म में चल रही हैं. एक ओर सीएसके ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था. तो वहीं राजस्थान ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी. दोनों टीमें जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. तो चलिए इस मुकाबले से पहले जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी बेहतरीन हैं. ऐसे में यहां फैंस को चौके और छक्कों की बारिश होते हुए नजर आ सकती है. हालांकि इस पिच पर स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिलते नजर आ सकती है. पर शाम के वक्त ओस मैच में बड़ी भूमिका निभा सकती है. ऐसे में ट़ॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को बड़ा फायदा हो सकता है.

कब और कहां देखें लाइव?

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2023 का 17वां मुकाबला आज (12 अप्रैल) चेन्नई के एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

Also Read: DC vs MI, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया
सीएसके और राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11

आरआर प्लेइंग 11 : संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, वाई चहल

CSK प्लेइंग 11: मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा , एमएस धोनी (कपत्न और विकेटकीपर), शिवम दूबे, ड्वेन प्रीटोरियस, मथीशा पथिराना, मिशेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola