IPL 2022 Purple and Orange Cap: हसरंगा ने युजवेंद्र चहल से छीना पर्पल कैप, देखें किसके पास ऑरेंज कैप

Mumbai: Punjab Kings players after their win in the Indian Premier League 2022 cricket match against Royal Challengers Bangalore at the Brabourne Stadium, in Mumbai, Friday, May 13, 2022. (Sportzpics/PTI Photo) (PTI05_13_2022_000217B)
ऑरेंज कैप की बात करें तो, यह अब भी जोस बटलर के पास मौजूद है. जोस बटलर ने अबतक 12 मैच खेलकर तीन शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 625 रन बनाये हैं. जिसमें उनका औसत 56.82 का रहा है.
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अबतक 60 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम 18 अंक और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 16 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हो चुका है. इधर पर्पल कैप और ऑरेंज कैप के लिए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है.
हसरंगा ने युजवेंद्र चहल से छीना पर्पल कैप
श्रीलंका और आरसीबी के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए युजवेंद्र चहल से पर्पल कैप छीन लिया है. हसरंगा ने 13 मैचों में 23 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप पर जगह बना लिया है, जबकि युजवेंद्र चहल को उन्होंने दूसरे स्थान पर पीछे छोड़ दिया है. युजवेंद्र चहल ने 12 मैचों में 23 विकेट लिया है. बराबर विकेट लेने के बावजूद हसरंगा औसत के आधार पर युजी चहल से आगे हैं. पर्पल कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के कगिसो रबाडा हैं. रबाडा ने 11 मैचों में अबतक 21 विकेट लिया है. चौथे स्थान पर हर्षल पटेल हैं, उन्होंने 12 मैचों में अबतक 18 विकेट चटकाये हैं. कुलदीप यादव 12 मैचों में 18 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं.
ऑरेंज कैप अब भी जोस बटलर के पास मौजूद
ऑरेंज कैप की बात करें तो, यह अब भी जोस बटलर के पास मौजूद है. जोस बटलर ने अबतक 12 मैच खेलकर तीन शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 625 रन बनाये हैं. जिसमें उनका औसत 56.82 का रहा है. सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर केएल राहुल हैं. केएल राहुल ने अबतक 12 मैचों में दो शतक और दो अर्धशतक की मदद से कुल 459 रन बनाया है. केएल राहुल का औसत 45.90 का रहा है. तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर आ गये हैं. उन्होंने 10 मैचों में अबतक 427 रन बना लिया है और तेजी से ऑरेंज कैप की ओर बढ़ रहे हैं. चौथे स्थान पर शिखर धवन हैं. धवन ने 12 मैचों की 12 पारियों में 40.20 के औसत से कुल 402 रन बनाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




