ePaper

IPL 2022: अपडेटेड प्वाइंट टेबल, आरसीबी और केकेआर मैच के बाद जानें कौन है पर्पल और ऑरेंज कैप का दावेदार

Updated at : 31 Mar 2022 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: अपडेटेड प्वाइंट टेबल, आरसीबी और केकेआर मैच के बाद जानें कौन है पर्पल और ऑरेंज कैप का दावेदार

बुधवार को एक रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैँगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हरा दिया. यह बैंगलोर की दो मैच में पहली जीत है. वहीं अपना पहला मुकाबला जीतने वाली कोलकाता की टीम को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने गुरुवार को नवी मुंबई में डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में चल रहे आईपीएल 2022 सीजन के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तीन विकेट से हरा दिया. 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 19.2 ओवर में सात विकेट पर 132 रन बनाने में सफल रही. टीम की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ने 40 गेंदों में 28 रन की पारी खेली.

वानिंदु हसरंगा पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे

टिम साउदी अच्छी गेंदबाजी फॉर्म में थे और उन्होंने केकेआर के लिए तीन विकेट लिए. शुरुआत में, केकेआर 18.5 ओवर में 128 रन पर आउट हो गयी, जिसमें वानिंदु हसरंगा ने चार ओवर में आरसीबी के लिए चार विकेट लिए और 20 रन दिए. राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप पर थी.

Also Read: IPL Media Rights: बीसीसीआई को आईपीएल मीडिया राइट्स से होगी 50000 करोड़ की कमाई, टेंडर जारी
आईपीएल 2022 अंक तालिका

आरसीबी ने सीजन की पहली जीत दर्ज की और अब दो मैचों में दो अंक हासिल कर लिए हैं. इस बीच, केकेआर 26 मार्च को अपना पहला मैच जीतने के बाद अपना दूसरा मुकाबला हार गयी है. इस मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने अंक तालिका के टॉप पर कब्जा कर लिया. इसके बाद दिल्ली कैपिटल (डीसी) दूसरे स्थान पर है. पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) तीसरे और गुजरात टाइटन्स (जीटी) चौथे स्थान नंबर पर है. केकेआर पांचवें स्थान पर है.

ऑरेंज कैप

केकेआर के खिलाफ चार गेंदों पर पांच रन की पारी के बावजूद, फाफ डु प्लेसिस ऑरेंज कैप की दौड़ में दो मुकाबलों में 93 रन के साथ आगे चल रहे हैं. ईशान किशन 81 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, उसके बाद एडेन मार्कराम (57) तीसरे स्थान पर हैं. आरआर के कप्तान संजू सैमसन 55 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, दीपक हुड्डा (55 रन) पांचवें स्थान पर हैं.

1. फाफ डु प्लेसिस – 93 रन

2. ईशान किशन – 81 रन

3. एडेन मार्कराम – 57

4. संजू सैमसन – 55

5. दीपक हुड्डा – 55

Also Read: IPL 2022 Schedule: यहां देखें आईपीएल का पूरा शेड्यूल, तारीख, जगह और समय की पूरी जानकारी
पर्पल कैप रेस

वानिंदु हसरंगा ने बुधवार को चार विकेट हासिल किए और पांच विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष पर हैं. उनके बाद केकेआर के उमेश यादव हैं, जिनके नाम चार विकेट हैं. चार विकेट के साथ ही आकाशदीप तीसरे नंबर पर हैं. कुलदीप यादव तीन विकेट के साथ चौथे नंबर पर खिसक गये हैं. ड्वेन ब्रावो पांचवें नंबर पर हैं.

1. वानिंदु हसरंगा – 5 विकेट

2. उमेश यादव – 4 विकेट

3. आकाशदीप – 4 विकेट

4. कुलदीप यादव – 3 विकेट

5. ड्वेन ब्रावो – 3 विकेट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola