ePaper

IPL 2022: ऋषभ पंत में दिखती है धोनी की झलक, कुलदीप यादव ने तारीफ में कह दी बड़ी बात

Updated at : 24 Apr 2022 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: ऋषभ पंत में दिखती है धोनी की झलक, कुलदीप यादव ने तारीफ में कह दी बड़ी बात

आईपीएल की बड़ी नीलामी में दिल्ली की टीम द्वारा खरीदे गए उत्तर प्रदेश के इस स्पिनर ने कहा कि उनकी नयी फ्रेंचाइजी से उन्हें जो स्वतंत्रा और सुरक्षा मिली उससे उन्हें इस साल अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिली.

विज्ञापन

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी ने निश्चित तौर पर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की वापसी में बड़ी भूमिका निभाई है और इस स्पिनर को दिल्ली कैपिटल्स के अपने मौजूदा कप्तान में महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की झलक नजर आती है. आईपीएल के मौजूदा सत्र में 27 साल के कुलदीप ने अब तक 13 विकेट चटकाए हैं जिसमें उनके पूर्व टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में चार विकेट भी शामिल हैं.

कुलदीप ने खुद के प्रदर्शन के लिए पंत को दिया क्रेडिट

कुलदीप ने डीसी पोडकास्ट पर कहा, मुझे लगता है कि विकेट के पीछे ऋषभ, महेंद्र सिंह धोनी के चरित्र की कुछ झलक दिखा रहा है. वह अच्छी तरह मार्गदर्शन करता है और मैदान पर धैर्यवान रहता है. उन्होंने कहा, स्पिनरों की सफलता में विकेटकीपर की बड़ी भूमिका होती है. आईपीएल में मेरे प्रदर्शन का श्रेय ऋषभ को भी जाता है. हमारे बीच अब अच्छी समझ है.

Also Read: Rishabh Pant: कौन हैं ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, खूबसूरती में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर

दिल्ली कैपिटल्स ने खुल कर खेलने की आजादी दी : कुलदीप यादव

आईपीएल की बड़ी नीलामी में दिल्ली की टीम द्वारा खरीदे गए उत्तर प्रदेश के इस स्पिनर ने कहा कि उनकी नयी फ्रेंचाइजी से उन्हें जो स्वतंत्रा और सुरक्षा मिली उससे उन्हें इस साल अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिली. नाइट राइडर्स के साथ 2014 से 2021 तक सात साल खेलने वाले कुलदीप ने कहा, जब आपको स्वयं को जाहिर करने की स्वतंत्रता मिलती है तो आप सभी चीजों का लुत्फ उठाना शुरू कर देते हो.

कोच रिकी पोंटिंग ने भी कुलदीप यादव को किया प्रेरित

कुलदीप यादव ने कहा, जब मैंने अपने पहले अभ्यास सत्र के दौरान रिकी (पोंटिंग) से बात की तो उन्होंने मुझे कहा कि मैं काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और वह मुझे सभी 14 मैच में खिलाने के बारे में विचार कर रहे हैं. उनके साथ इस बातचीत ने मुझे काफी प्रेरित किया.

कुलदीप ने अपनी सफलता का श्रेय सहायक कोच शेन वाटसन को दिया

आईपीएल के अब तक 52 मैच में 53 विकेट चटकाने वाले कुलदीप ने अपनी सफलता का श्रेय सहायक कोच शेन वाटसन के साथ काम करने को भी दिया. उन्होंने कहा, शेन वाटसन ने मेरी काफी मदद की. मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मैंने वाटसन के साथ तीन-चार सत्र काम किया. उन्होंने मेरे साथ मुख्य रूप से खेल के मानसिक पहलू पर काम किया. दिल्ली कैपिटल्स को गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरे चरण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola