ePaper

IPL 2022: जॉनी बेयरस्टो और लिविंगस्टोन के अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने आरसीबी को 54 रन से हराया

Updated at : 14 May 2022 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: जॉनी बेयरस्टो और लिविंगस्टोन के अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने आरसीबी को 54 रन से हराया

Mumbai: Punjab Kings players after their win in the Indian Premier League 2022 cricket match against Royal Challengers Bangalore at the Brabourne Stadium, in Mumbai, Friday, May 13, 2022. (Sportzpics/PTI Photo) (PTI05_13_2022_000217B)

आईपीएल 2022 के शुक्रवार के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 54 रन से हरा दिया है. जीत के साथ पंजाब ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. पंजाब की टीम इस जीत के बाद प्वाइंट टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गयी है. आने वाला मुकाबला रोमांचक होगा.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर को 54 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 200 से बड़ा स्कोर पोस्ट किया. जॉनी बेयरस्टो ने 66 रन और लियाम लिविंगस्टोन ने 70 रन की पारी खेली. दोनों के अर्धशतकों के बाद शानदार गेंदबाजी की बदौलत पंजाब ने आरसीबी को 54 रन से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक अपने खाते में जोड़े.

पंजाब के प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

पंजाब किंग्स को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में जीत की दरकार थी और इस दमदार जीत ने उसके नेट रन रेट में भी इजाफा किया. अब पंजाब के 12 मैचों में 12 अंक हो गये हैं, जिससे टीम तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गयी है जबकि आरसीबी 14 अंक से चौथे स्थान पर बरकरार है लेकिन उसका नेट रन रेट ‘नेगेटिव’ में है. अब अगर अरसबी अपना अगला मुकाबला हार जाती है तो उसके लिए मुश्किलें होंगी.

पंजाब ने बनाये 209 रन 

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने बेयरस्टो की 29 गेंद में सात छक्के और चार चौके की 66 रन की पारी के बाद लिविंगस्टोन (42 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के अर्धशतक से पंजाब किंग्स ने नौ विकेट पर 209 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. जिसमें 14 छक्के और 16 चौके जड़े गये. जिससे 148 रन सिर्फ चौकों-छक्कों से ही बने. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने पावरप्ले में 44 रन पर तीन विकेट गंवा बैठी.

मैक्सवेल का विकेट टर्निंग प्वाइंट

लेकिन ग्लेन मैक्सवेल (35) और रजत पाटीदार (26) के बीच चौथे विकेट के लिए बनी 64 रन की साझेदारी से टीम को संभालने का भरपूर प्रयास किया लेकिन आरसीबी अपनी हार नहीं बचा पाया. पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. रबाडा ने विराट कोहली (20 रन) के रूप में पहला विकेट हासिल करने के बाद चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किये.

Also Read: IPL 2022: ICC टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, पांच स्टार खिलाड़ी आईपीएल में हुए चोटिल
चमके ऋषि धवन

ऋषि धवन (36 रन देकर) ने एक ही ओवर में दो विकेट निकाले और राहुल चाहर ने 37 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये. हरप्रीत बरार ने मैक्सवेल और अर्शदीप सिंह ने फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के अहम विकेट चटकाये. इससे पहले बेयरस्टो और लिविंगस्टोन की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद आरसीबी के लिए वानिंदु हसारंगा ने बीच के ओवरों में और हर्षल पटेल ने डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola