ePaper

IPL 2022: डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं लगा पाये शतक, पूछने पर दिया दिल छु लेने वाला जवाब

Updated at : 07 May 2022 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं लगा पाये शतक, पूछने पर दिया दिल छु लेने वाला जवाब

Mumbai: David Warner of Delhi Capitals hits a four during the 50th T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15), between the Delhi Capitals and the Sunrisers Hyderabad, at the Brabourne Stadium (CCI) in Mumbai, Thursday, May 5, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo) (PTI05_05_2022_000232B)

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पिछले मुकाबले में नाबाद 92 रनों की पारी खेली. रन बनाने के मामले में इस सीजन में वे चौथे नंबर पर हैं. हालांकि उन्होंने अब तक एक भी शतक नहीं बनाया है.

विज्ञापन

बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में लगातार प्रदर्शन करने वालों में से एक रहे हैं और वह 158 मैचों में 5,762 रन के साथ कैश-रिच लीग में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. सलामी बल्लेबाज अब दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उनके नाम टूर्नामेंट में चार शतक हैं. मौजूदा सीजन में वॉर्नर ने आठ मैचों में 365 रन बनाए हैं और वह चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

वॉर्नर ने लगाए हैं चार अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेविड वॉर्नर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे क्योंकि उसने नाबाद 92 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. इस सीजन में, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चार अर्धशतक दर्ज किये हैं, लेकिन तीन अंकों के निशान से वह बाहर हैं. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल के बाद बोलते हुए डेविड वार्नर ने कहा कि शतक बनाने का जिम्मा वह राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर पर छोड़ चुके हैं.

Also Read: IPL 2022: LPG सिलेंडर बेचने वाले का बेटा आईपीएल में मचा रहा धमाल, ‘मिस्टर IPL’ को मानता है अपना आदर्श
जोस बटलर ने अब तक जड़ा तीन शतक

जोस बटलर इस सीजन में 10 मैचों में तीन शतक की मदद से 588 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वॉर्नर से जब पूछा गया कि वह इस मुकाबले में भी शतक नहीं बना पाए तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उम्मीद है कि मेरे बच्चे अभी सो रहे होंगे, लेकिन मुझे लगता है कि वे खुश हो सकते हैं. लेकिन मुझे अभी भी शतक नहीं मिला! उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं शतक बनाने का जिम्मा जोस पर छोड़ दूंगा.

वॉर्नर के बच्चे चाहते हैं कि वे शतक लगाएं

इस सीजन के दौरान इससे पहले डेविड वार्नर ने इस बारे में बात की थी कि उनके बच्चे भी चाहते हैं कि वे जोस बटलर की तरह शतक जड़ें. वार्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद कहा था कि बच्चे सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि मैं शतक क्यों नहीं बना सकता और मैं जोस बटलर की तरह ऐसा क्यों नहीं कर सकता. वॉर्नर ने वह बात भी हंसते हुए कही थी.

Also Read: आईपीएल 2022: मैदान में खिलाड़ी दिखा रहे कमाल, तो स्टैंड्स में वाइफ और गर्लफ्रेंड बिखेर रहीं जलवा
दिल्ली ने हैदराबाद को 21 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच के खेल में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की और वार्नर और रोवमैन पॉवेल की 92 और 67 रनों की पारी के कारण 20 ओवरों में 207/3 का स्कोर बनाया. इसके बाद खलील अहमद ने तीन विकेट लेकर वापसी की और दिल्ली कैपिटल्स ने 21 रन से मुकाबला जीत लिया. दिल्ली कैपिटल्स इस जीत के बाद 10 अंक के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola