IPL 2020, RCB vs KKR : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने केकेआर को 8 विकेट से रौंदा
Dubai: Royal Challengers Bangalore batsmen AB de Villiers and Virat Kohli run between the wickets during a cricket match of IPL 2020 against Sunrisers Hyderabad, at Dubai International Cricket Stadium, Dubai, United Arab Emirates, Monday, Sept. 21, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI21-09-2020_000341A)
IPL 2020 Live Score, Live Streaming, rcb vs kkr Live Cricket Score, Bangalore vs kolkata, 39th Match, Live Cricket Score, Commentary, आईपीएल 2020 के 39 में मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइटराइडर्स को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हराया. इससे पहले स्विंग गेंदबाज मोहम्मद सिराज की कातिलाना गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बुधवार को आठ विकेट पर 84 रन पर रोक दिया. सिराज ने चार ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट लिये. एक समय उनका गेंदबाजी विश्लेषण दो ओवर, दो मेडन, तीन विकेट था. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (15 रन देकर दो) और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर (14 रन देकर एक) ने उनका अच्छा साथ दिया.
आरसीबी को मैच जीताकर नाबाद पवेलियन लौटे कप्तान कोहली
आरसीबी की ओर से सबसे अधिक रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाये. पडिक्कल 17 गेंदों 3 चौके की मदद से 25 रन बनाये. फिर कप्तान कोहली 17 गेंदों में 2 चौके की मदद से 18 रन और गुरकीरत सिंह मान 26 गेंदों में 4 चौके की मदद से 21 रन बनाकर कप्तान के साथ नाबाद पवेलियन लौटे. फिंच ने 16 रन बनाया.
आरसीबी को लगातार दो झटका, फिंच और पडिक्कल आउट
आरसीबी की टीम को 7वें ओवर में दो बड़ा झटका लगा है. केकेआर के तेज गेंदबाज फर्ग्यूसन ने फिंच को कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया. फिर पडिक्कल को कमिंस ने रन आउट किया. पडिक्कल ने 3 चौके की मदद से 17 गेंदों में 25 रन बनाये. फिंच ने 21 गेंदों में 2 चौके की मदद से 16 रन बनाये.
आरसीबी की अच्छी शुरुआत, 5 ओवर में बिना विकेट खोये 37 रन
केकेआर के छोटे लक्ष्य का पीछ करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही. 5 ओवर में बिना कोई विकेट गवांये 37 रन बेंगलुरु ने बना लिया है. इस समय पडिक्कल और फिंच की जोड़ी मैच पर जमी हुई है.
आरसीबी की ओर से सबसे अधिक विकेट सिराज ने लिये
आरसीबी की ओर से सबसे घातक गेंदबाजी मोहम्मद सिराज ने किया. उन्होंने 4 ओवर में केवल 8 रन देकर 3 विकेट लिये. जिसमें दो ओवर मैडन भी डाला. इसके अलावा चहले ने 4 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिये. सैनी और सुंदर ने एक-एक विकेट चटकाये.
आरसीबी ने केकेआर को 84 रन पर रोका
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम पर आरसीबी के गेंदबाज कहर बनकर टूटे और 20 ओवर में केवल 84 रन ही बनाने दिया. पहले खेलते हुए केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 84 रन बनाये. कोलकाता की ओर से सबसे अधिक 30 रन मॉर्गन ने बनाये.
केकेआर को 7वां झटका, मॉर्गन 30 रन बनाकर आउट
16वें ओवर में केकेआर को कप्तान मॉर्गन के रूप में 7वां झटका लगा. वाशिंगटन सुंदर ने मॉर्गन को गुरकीरत सिंह के हाथों कैच आउट कराया. मॉर्गन ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौके की मदद से 34 गेंदों में 30 रन बनाये. 16 ओवर में टीम का स्कोर 7 विकेट पर 58 रन है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए