Live Updates

IPL 2020, KKR vs RR Latest Update : केकेआर ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 37 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

Abu Dhabi: Pat Cummins of Kolkata Knight Riders celebrates the wicket of Jonny Bairstow of Sunrisers Hyderabad during their Indian Premier League 2020 cricket match at the Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi, Saturday, Sept. 26,2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI) (PTI26-09-2020_000155B)

IPL 2020, kkr vs RR 2020, Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Match Preview, playing 11, Squad, head to Head: आईपीएल 2020 के 12वें मैच में केकेआर की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रनों से करारी शिकस्त दी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने राजस्थान के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा. रन का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 137 रन ही बना पायी.

विज्ञापन

केकेआर के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

केकेआर की जीत में गेंदबाजों की भूमिका सबसे खास रही. खासकर युवा गेंदबाजों ने खासा प्रभावित किया. शिवम मावी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिये. कमलेश नागरकोटी और वरुण चक्रवर्ती ने भी दो-दो विकेट चटकाये. जबकि सुनील नारायण और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिये.

केकेआर ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 37 रन से हराया

आईपीएल 2020 के 12वें मैच में केकेआर की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रनों से करारी शिकस्त दी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने राजस्थान के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा. रन का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 137 रन ही बना पायी. राजस्थान की ओर से टोम कुरेन 36 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद लौटे. राजस्थान की ओर से केवल तीन बल्लेबाजों ने दहाई के अंक को छूआ. बटलर 21 और तेवतिया ने 14 रन बनाये. बाकी के सभी खिलाड़ी 10 रन से कम की स्कोर बना पाये.

राजस्थान को 7वां झटका, श्रेयस गोपाल नारायण के शिकार

राजस्थान को 7वां झटका लगा है. सुनील नारायण ने श्रेयस गोपाल को 5 के स्कोर पर विकेट कीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया. फील्ड अंपायर ने गोपाल को आउट नहीं दिया था, बाद में कप्तान कार्तिक ने डीआरएस लिया, जिसमें गोपाल को आउट करार दिया गया.

राजस्थान पर केकेआर ने पूरी तरह से कसा शिकंजा, 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन

राजस्थान रॉयल्स पर कोलकाता ने पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है. राजस्थान के 6 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. वरुण चक्रवर्ती ने 11वें ओवर में राहुल तेवतिया को 14 के स्कोर पर आउट किया. तेवतिया ने 10 गेंदों में 1 छक्के जमाये और बोल्ड आउट हुए.

नागरकोटी ने राजस्थान को एक ही ओवर में दिये दो झटके, उथप्पा और पराग आउट

राजस्थान को 8वें ओवर में कमलेश नागरकोटी ने दो-दो झटके दिये. पहली गेंद पर उथप्पा को 2 रन पर आउट किया. फिर चौथी गेंद पर रियान पराग को 1 रन पर पवेलियन भेजा.

केकेआर ने राजस्थान पर कसा शिकंजा, उथप्पा केवल दो रन पर आउट

राजस्थान को 8वें ओवर में चौथा झटका लगा है. रॉबिन उथप्पा को कमलेश नागरकोटी ने अपने पहले ही ओवर में आउट किया. नागरकोटी का यह आईपीएल में पहला विकेट था. उथप्पा ने केवल दो रन बनाये. इससे पहले बटलर 21 रन बनाकर आउट हुए. बटलर को शिवम मावी ने चक्रवर्ती के हाथों कैच आउट कराया. बटलर ने 16 गेंदों में दो छक्के और 1 चौके की मदद से 21 रन बनाये. इस समय टीम का स्कोर 7 ओवर में 4 विकेट पर 41 रन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola