Live Updates

IPL 2020, DC vs KKR : चक्रवर्ती ने लगाया विकेट का ‘पंच’, केकेआर ने दिल्ली को 59 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

Abu Dhabi: Pat Cummins of Kolkata Knight Riders celebrates the wicket of Ajinkya Rahane of Delhi Capitals during their Indian Premier League (IPL) 2020 cricket match, at the Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi in UAE, Saturday, Oct. 24, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI) (PTI24-10-2020_000157B)

ipl 2020, ipl live Streaming, kkr vs dc live score, ipl live score, kkr vs dc , dc vs kkr live streaming, dream11 ipl 2020 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर 59 रन से हरा दिया. चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट चटकाये. केकेआर के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 135 रन ही बना पायी. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीतीश राणा (81 रन, 53 गेंद) और हरफनमौला सुनील नारायण (64 रन, 32 गेंद) के अर्धशतकों तथा दोनों के बीच चौथे विकेट के लिये 115 रन की साझेदारी से यहां शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट पर 194 रन का शानदार स्कोर खड़ा किया.

विज्ञापन

दिल्ली को हराकर केकेआर प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर

रपिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महज 84 रन पर सिमटकर हार का सामना करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इस जीत से शानदार वापसी की. उसके अब 11 मैचों में 12 अंक हो गये हैं जिससे वह चौथे स्थान पर बनी हुई है. दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 14-14 अंक हैं. दिल्ली 11 मैचों सात जीत से बेहतर रन रेट की बदौलत बेंगलुरु से आगे दूसरे स्थान पर है.

केकेआर की जीत में राणा और नारायण की भी बड़ी भूमिका

केकेआर ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारे गये राणा (53 गेंद में 13 चौके और एक छक्का) और नारायण (32 गेंद में छह चौके और चार छक्के) के बीच चौथे विकेट के लिये 56 गेंद में 115 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 194 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में नौ विकेट पर 135 रन ही बना सकी. उसके लिये कप्तान श्रेयस अय्यर 47 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस सत्र में पांच विकेट झटकने वाले पहले गेंदबाज बने, जिन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट चटकाये. पैट कमिंस ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किये जबकि लॉकी फर्ग्यूसन को एक विकेट मिला.

दिल्ली का विकेट इस तरह गिरा

दिल्ली की टीम को पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे के रूप में पहला झटका लगा. दूसरा झटका 13 रन के स्कोर पर लगा. दिल्ली का तीसरा विकेट 76 के स्कोर में गिरा. चौथा और पांचवां विकेट 95 के स्कोर पर गिरा. दिल्ली को छठा झटका 110 के स्कोर पर लगा. 7वां विकेट 112, 8वां 132 और 9वां विकेट 135 के स्कोर पर गिरा.

दिल्ली की ओर से अय्यर ने बनाये सबसे अधिक रन

दिल्ली की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. कप्तान श्रेयस अय्यर और पंत को छोड़कर सभी ने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया. अय्यर 47 रन और पंत ने 27 रनों की पारी खेली. वहीं रहाणे शून्य पर आउट हुए. पिछले दो मैचों में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले धवन आज केवल 6 रन बनाकर आउट हुए. हेटमायर 10 रन, स्टोइनिस 6, अक्षर पटेल 9, रबादा 9, देशपांडे 1 रन पर आउट हुए. अश्विन 14 रन बनाकर नाबाद रहे.

दिल्ली की टीम पर हार का खतरा मंडराया

दिल्ली की टीम को 16वें ओवर में 7वां झटका लगा है. अक्षर पटेल 9 रन बनाकर चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हुए. चक्रवर्ती ने अब तक 5 विकेट लिये हैं. इसके साथ ही केकेआर की ओर से एक मैच में 5 विकेट लेने वाले चक्रवर्ती सुनील नारायण के बाद दूसरे गेंदबाज बन गये हैं.

चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी, दिल्ली को एक ही ओवर में दो झटका, हेटमायर-अय्यर आउट

चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर दिल्ली को पांचवां झटका लगा है. चक्रवर्ती ने अपने दूसरे ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेटमायर को आउट किया. इससे पहले पंत को आउट किया. अय्यर 5 चौके की मदद से 38 गेंदों में 47 रन बनाये. वहीं हेटमायर ने 1 छक्के की मदद से 5 गेंदों में 10 रन बनाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola